फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सीआरएस का निरीक्षण आज, मिलेगी विद्युत ट्रेनों की सौगात

सीआरएस का निरीक्षण आज, मिलेगी विद्युत ट्रेनों की सौगात

Thu, 30 May 2019 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
सीआरएस का निरीक्षण आज, मिलेगी विद्युत ट्रेनों की सौगात
सीआरएस का निरीक्षण आज, मिलेगी विद्युत ट्रेनों की सौगात
विज्ञापन

रायबरेली। लखनऊ से बछरावां, रायबरेली, गौरीगंज, अमेठी, प्रतापगढ़, जंघई होते हुए वाराणसी के बीच सफर करने वाले यात्रियों को जल्दी ही विद्युत ट्रेनों की सौगात मिलने वाली है। लखनऊ-वाराणसी वाया रायबरेली रेल लाइन के विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है, जिसे हरी झंडी देने से पहले रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण 30 मई (गुरुवार) को होना है।

इसके लिए रेल विकास निगम लिमिटेड ने तैयारी पूरी कर ली है। सीआरएस के निरीक्षण के बाद ही इस रेल लाइन पर इलेक्ट्रिक इंजन के साथ 15 ट्रेनें फर्राटा भरने लगेंगी। हालांकि अभी इस संबंध में कोई तिथि निर्धारित नहीं है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जून महीने से लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग से होकर चलने वाली ट्रेनों में इलेक्ट्रिक इंजन लग जाएंगे।
विज्ञापन


लखनऊ-वाराणसी वाया रायबरेली रेल लाइन के विद्युतीकरण का कार्य तीन चरणों में पूरा कराया गया, जिसमें दो चरणों को सीआरएस ने निरीक्षण करने के बाद हरी झंडी दे रखी है। तीसरे चरण के तहत उतरेटिया (लखनऊ) से श्रीराज नगर (रायबरेली) तक हुए विद्युतीकरण कार्य पर सीआरएस की मुहर लगनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे चरण के काम को हरी झंडी देने के लिए उतरेटिया से श्रीराज नगर तक सीआरएस का निरीक्षण होगा। इस खंड में डबल लाइन है और दोनों ही लाइनों पर विद्युतीकरण कराया गया है। इसीलिए सीआरएस शैलेश कुमार पाठक दोनों लाइनों का निरीक्षण करेंगे। सीआरएस विशेष गाड़ी से गुरुवार को सुबह 9.30 बजे दिल्ली से श्रीराज नगर पहुंचेंगे।

यहां से मोटर ट्रॉली (विशेष गाड़ी) से निगोहा, कनकहा, मोहनलालगंज होते हुए उतरेटिया स्टेशन तक जाएंगे। इसके पश्चात बाद उतरेटिया से विद्युत इंजन युक्त विशेष गाड़ी से श्रीराज नगर तक और फिर श्रीराज नगर से उतरेटिया तक स्पीड ट्रायल कर रेल विद्युतीकरण कार्य का जायजा लेंगे।

वहीं बुधवार को आरवीएनएल के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा और उनकी टेक्निकल टीम ने टावर वैगन चलाकर उतरेटिया से श्रीराज नगर तक बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिली छोटी-मोटी खामियां दूर कीं, ताकि सीआरएस को कोई कमी न मिलने पाए। इस मौके पर प्रबंधक कृष्ण मोहन विश्वकर्मा, डिप्टी मैनेजर सुभाष त्रिपाठी, साइट इंजीनियर अभयकांत झा, साइट इंजीनियर चंद्रभान आदि उपस्थित रहे।


सीआरएस के निरीक्षण को देखते हुए गुरुवार को लखनऊ-वाराणसी के बीच चलने वाली दो ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बुधवार को जारी रिलीज में बताया कि गाड़ी संख्या 54253-54254 लखनऊ-प्रयाग-लखनऊ पैसेंजर निरस्त रहेगी। लखनऊ से वाराणसी के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 14219-14220 इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन महज वाराणसी से रायबरेली के बीच होगा। रायबरेली से लखनऊ के बीच यह गाड़ी आंशिक रूप से निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed