फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आग से दो घरों का सात लाख रुपये का सामान जलकर राख

आग से दो घरों का सात लाख रुपये का सामान जलकर राख

Mon, 18 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
आग से दो घरों का सात लाख रुपये का सामान जलकर राख
आग से दो घरों का सामान जलकर राख
विज्ञापन

तिलोई (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र में शनिवार रात आग लगने से दो घरों का सामान जलकर राख हो गया। जब तक ग्रामीण मिलकर आग बुझाते, तब तक सब कुछ जल गया। आग लगने से खाने और पहनने के लिए कपड़े तक नहीं बचे। सूचना के बाद भी समय से दमकल गाड़ी नहीं पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी रही।

नसरतपुर गांव निवासी शोभनाथ के घर में रात करीब तीन बजे आग लग गई। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते, तब तक लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। इतना ही नहीं आग पड़ोसी जगबहादुर के घर पहुंच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल कर्मियों को दी। पुलिस तो मौके पर पहुंची, लेकिन दमकल कर्मी आग बुझने के करीब दो घंटे बाद बाद मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय से दमकल कर्मी पहुंच जाते तो आग से इतनी क्षति नहीं होती। दोनों परिवारीजनों के सामने खाने, पीने का संकट खड़ा हो गया है। सर्दी में दोनों परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। सभी ने आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। उप जिलाधिकारी डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच कराकर अग्नि पीड़ितों को मदत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed