फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Goodbye's prayer tomorrow

अलविदा की नमाज कल

Wed, 21 Jun 2017 11:52 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Goodbye's prayer tomorrow
अलविदा की नमाज कल
विज्ञापन

सेंवई से सजा बाजार, कुर्ता पायाजामा, टोपी की बढ़ी मांग
- मस्जिदों की साफ-सफाई कराई जा रही
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जिले में अलविदा की नमाज और ईद की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। 23 जून को अलविदा की नमाज होगी। ईदगाहों व मस्जिदों की साफ-सफाई का कार्य शुरू हो गया है। ईद के मद्देनजर सेवई से बाजार सज गया है। कुर्ता-पायजामा और टोपी की डिमांड बढ़ गई है।
पिछले साल जहां सेवईं के दाम 70 रुपये प्रति किलो थे, वहीं इस बार 80 रुपये में सेवईं की कीमत है। कहारों का अड्डा, जहानाबाद चौराहा, रेलवे स्टेशन, घंटाघर, कैपरगंज में सेवई खरीदने के लिए लोग दुकानों पर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा प्रति टोपी की कीमत 50 से 100 रुपये है। कुर्ता पायजामा की कीमत 500 से एक हजार रुपये तक है। अलविदा व ईद के दिन नगर पालिका की ओर से पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पावर कॉर्पोरेशन से बेहतर बिजली आपूर्ति करने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि त्योहार पर कोई दिक्कत न आने आए। एएसपी शशिशेखर सिंह का कहना है कि अलविदा व ईद को लेकर पुलिस मुस्तैद है, ताकि इसे सकुशल निपटाया जा सके।
विज्ञापन

इनसेट
मस्जिदों में जुमा नमाज का समय
मस्जिद समय
दाता शाह दरगाह मस्जिद एक बजे
रेलवे स्टेशन मस्जिद 12.45 बजे
गौसिया मस्जिद 12.45 बजे
उत्तर दरवाजा मस्जिद एक बजे
बरादरी टाउन हाल 1.30 बजे
दायरे की मस्जिद एक बजे
हबीब कां मस्जिद 1.10 बजे
जामा मस्जिद अहले हदीस एक बजे
शकूर शाह मस्जिद 1.5 बजे
काजी अब्दुल करीम एक बजे
खिन्नी तल्ला जामा मस्जिद 1.45 बजे
नूर मक्का बरईपुर 1.30 बजे
बुखारी शाह 1.10 बजे
इनसेट
ईदगाहों व मस्जिदों में की जा रही सफाई
मो. नसीम, हाफिज सुहैल अख्तर, शहर काजी मुफ्ती महमूद अख्तर और मौलाना कंबर अली का कहना है कि अलविदा की नमाज और ईद की तैयारियां की जा रही हैं। मस्जिदों व ईदगाह की साफ-सफाई कराई जा रही है, ताकि अलविदा की नमाज के दौरान किसी को कोई दिक्कत न हो। मुस्लिम समाज के लोगों को ईद के त्योहार का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed