फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   150 trips of 90 buses increased, 28 buses ran on Delhi route

Raebareli News: 90 बसों के 150 फेरे बढ़ाए, दिल्ली रूट पर चलीं 28 बसें

Sat, 28 Feb 2026 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
150 trips of 90 buses increased, 28 buses ran on Delhi route
रायबरेली में बछरावां कस्बा में रोडवेज बस में चढ़ते यात्री। - फोटो : रायबरेली में बछरावां कस्बा में रोडवेज बस में चढ़ते यात्री।
रायबरेली। होली पर यात्रियों को सहूलियतें मुहैया कराने के लिए शनिवार से रोडवेज बसों का विशेष संचालन शुरू हो गया। डिपो की 90 बसों के 150 फेरे बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली मार्ग पर 28 बसों का संचालन शुरू कराया गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी चालकों-परिचालकों की छुट्टियों को रद्द कर जिम्मेदारी तय कर दी है। डिपो में भी अधिकारियों व कर्मचारियों की रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

आगामी चार मार्च को होली पर रंग खेला जाएगा। परदेश में रहने वाले लोग अपने घरों में त्योहार मनाने के लिए आएंगे। यात्रियों की भीड़ बढ़ने के मद्देनजर परिवहन निगम ने बसों के विशेष संचालन की व्यवस्था की है। दिल्ली से सबसे ज्यादा यात्रियों के आने की उम्मीद है, इसलिए इस रूट पर रोजाना 28 बसों का संचालन शुरू किया गया है। सामान्य दिनों में दिल्ली मार्ग पर रोज 10 बसों का संचालन होता है। लखनऊ, कानपुर और सुल्तानपुर मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें लखनऊ रूट पर सबसे अधिक बसों के 90 फेरे बढ़ाए गए हैं। सुल्तानपुर व कानपुर मार्ग पर 30-30 फेरे बढ़ाए गए हैं। प्रयागराज, सुल्तानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, काठगोदाम, हरिद्वार, बलिया, बनारस आदि मार्गों पर बसों का संचालन रहेगा। इनसेट ग्रामीण रूटों पर पहले जैसा चलेंगी बसें जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन पहले की तरह होगा, लेकिन गांवों में रात में बसें नहीं रोकी जाएंगी। जिले के स्थानीय रूटों डलमऊ, शिवगढ़, सरेनी, जायस, तिलोई, बिसुनपुर, रालपुर, लालगंज, मधुकरपुर सहित अन्य रूटों पर बसें पहले की तरह संचालित होंगी। सवारियां मिलने पर डिपो से किसी भी रूट पर बसें भेजी जाएंगी। ऐसा होने के कारण यात्रियों को अपने घर पहुंचने में समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां यात्री हाथ दे, वहीं रोकी जाए बस
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने चालकों-परिचालकों के साथ ही डिपो के सभी स्टाफ के लिए पत्र भी जारी कर दिया है। चालकों को रूटों पर जहां भी यात्री हाथ दें, वहीं बस रोकने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि कहीं से शिकायतें नहीं आनी चाहिए। डिपो पर आने वाले यात्रियों को भी सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। किसी को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
अच्छे काम पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
होली पर 10 दिनों के लिए शुरू हुए बसों के विशेष संचालन में अच्छा काम करने वाले चालकों और परिचालकों को अलग से प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था की गई है। उन्हें पुरस्कार भी दिया जाएगा। साथ ही काम ठीक से न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

शनिवार से होली को लेकर बसों का संचालन शुरू करा दिया गया है। अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा बसें लगाई गई हैं। अन्य रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, एआरएम, रायबरेली डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed