फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   15 villege head will Seas rights, explanation

15 प्रधानों के सीज होंगे अधिकार, जवाब तलब

Mon, 10 Aug 2015 11:45 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
शासन ने मनरेगा में काम न करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों की सेवाएं समाप्त करने के आदेश दिए हैं, लेकिन प्रधानों की मनमानी के कारण आदेश ठेंगे पर है।
विज्ञापन


ग्राम रोजगार सेवकों की नियुक्ति ग्राम पंचायत के स्तर से होती है, इसलिए उन्हें हटाने का अधिकार प्रधान को ही है। आदेश के बाद भी सरेनी के 15 प्रधानों ने रोजगार सेवकों की सेवाएं समाप्त नहीं की है।

मनमानी करने वाले प्रधानों के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में डीपीआरओ ने प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मनरेगा में खराब प्रगति वाली ग्राम पंचायतों ने रोजगार सेवकों की सेवाएं समाप्त करने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद भी सरेनी के 15 प्रधानों ने आदेश का पालन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम की ओर से भी उन्हें आदेश दिया गया, लेकिन प्रधानों ने मनमानी की। डीएम के निर्देश पर प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है।


ग्राम रोजगार सेवकों की सेवाएं समाप्त न करने पर प्रधानों के अधिकारों को सीज करने की चेतावनी दी गई है। डीपीआरओ डॉ. संजय यादव ने बताया कि आदेशों के बाद भी प्रधानों ने कार्रवाई नहीं की है।

मनरेगा में मनमानी करने वाले ग्राम रोजगार सेेवकों की सेवाएं समाप्त करनी थी, ऐसा न करने वाले प्रधानों को नोटिस दिया गया है। उनके अधिकार सीज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed