{"_id":"5b39172c4f1c1b2e168b54c4","slug":"141530468140-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्के ने ग्रामीण के खाते से पार किए 35 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचक्के ने ग्रामीण के खाते से पार किए 35 हजार रुपये
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचक्के ने ग्रामीण के खाते से पार किए 35 हजार रुपये
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के मलकेगांव निवासी ग्रामीण उचक्के का शिकार हो गया। उचक्के ने ग्रामीण के एटीएम से 35 हजार रुपये पार कर दिए। ग्रामीण ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
सरेनी के मलकेगांव निवासी रामआसरे शर्मा ने बताया कि वह लालगंज आए थे। गांधी चौराहा स्थित यूनाइटेड बैंक गए। बैंक के एटीएम में पहले से ही एक युवक रुपये निकाल रहा था।
जब वह भीतर गया तो युवक ने उनसे पहले रुपये निकाल लेने की बात कही। युवक के कहने पर वह रुपये निकालने लगे। लेकिन रुपया नहीं निकला।
युवक ने उनका एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने लगा फिर भी रुपया नहीं निकला। पीड़ित ने बताया कि रुपये न निकलने पर वह एटीएम से बाहर निकल आए।
इसी दौरान युवक ने उनके खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये निकलने की बात तब पता चली जब मोबाइल पर रुपये निकल जाने का एसएमएस आया। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पड़ताल की जा रही है।