{"_id":"5b2fe6fb4f1c1bb0318b8856","slug":"141529865979-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा और बारिश से शहर से लेकर गांव तक बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा और बारिश से शहर से लेकर गांव तक बिजली गुल
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली संकट से जूझी 32 लाख आबादी
रायबरेली। जिले में रविवार को शहर से लेकर गांवों तक की बिजली गुल हो गई। इससे उमस भरी गर्मी में लोग परेशान दिखे।
बताते हैं कि उपकेंद्रों की लाइनों में फॉल्ट आने से घंटों बिजली गुल रही। गांवों में तो कुछ विद्युत उपकेंद्रों को छोड़कर सभी उपकेंद्र बंद है।
बिजली नहीं आने से उमस और गर्मी से 32 लाख लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक शहर में आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। इससे लोगों में जबरदस्त नाराजगी है।
शहर की बिजली आपूर्ति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। दिनभर ट्रिपिंग और फॉल्ट से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रविवार को शहर के इंदिरा नगर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गई। प्रगतिपुरम उपकेंद्र के फीडरों में फॉल्ट आने से इससे जुड़े मोहल्लों में आपूर्ति ठप रही।
शहर के तेलियाकोट उपकेंद्र की बिजली दोपहर 12 बजे से बंद रही। यहां पर ट्रांसफार्मर बदला जा रहा है। इस वजह से दोपहर से आपूर्ति बंद कर दी गई।
शाम को बारिश होने से आपूर्ति बेपटरी हो गई। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इसी तरह गोराबाजार और आईटीआई की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से बिजली गुल रही।
विज्ञापन
इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के महाराजगंज, शिवगढ़, बछरावां, सलोन, सूची, डीह, परशदेपुर, कठगर उपकेंद्र की भी बिजली आपूर्ति बंद रही। गदागंज, डलमऊ, ऊंचाहार, जगतपुर में बिजली आपूर्ति शाम को सात बजे शुरू हो गई।