फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   निर्माणाधीन भवन के जीने का स्लैब ढहा, श्रमिक की मौत

निर्माणाधीन भवन के जीने का स्लैब ढहा, श्रमिक की मौत

Sat, 23 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन भवन के जीने का स्लैब ढहा, श्रमिक की मौत
निर्माणाधीन भवन के जीने का स्लैब ढहा, श्रमिक की मौत
विज्ञापन



सलोन (रायबरेली)। नगर के मानिकपुर रोड पर निर्माणाधीन भवन में सीढ़ी की शटरिंग खोलते समय शुक्रवार को स्लेब भरभराकर ढह गई।


इस दौरान मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। स्लेब गिरने की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के ग्रामीण व दुकानदार घटनास्थल पर एकत्र हो गए।


सूचना के बाद पहुंची सलोन पुलिस ने एक घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद जेसीबी की मदद से शव को किसी तरह बाहर निकाला।


कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर रोड पर कस्बा निवासी सरदार आतमजीत के भवन का निर्माण कार्य तीन माह से चल रहा था। दूसरी मंजिल पर जाने वाले रास्ते के लिए एक माह पूर्व सीढ़ी का निर्माण किया गया था।


शुक्रवार सुबह 9:30 बजे जगतपुर के ग्राम पारी निवासी मजदूर अशोक कुमार (30) व सलोन के ग्राम दुबहन निवासी श्रीराम सीढ़ी के नीचे लगी सटरिंग खोल रहे थे।


श्रीराम के मुताबिक उसे सीढ़ी के स्लेब के गिरने की आहट हुई और वह अशोक को जल्द निकलने की बात कहते हुए बाहर की ओर भागा।


लेकिन जब तक अशोक बाहर निकलता, स्लेब का पूरा मलबा उसके ऊपर आ गया और वह दब गया। आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार व ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए।


लोगों ने मलबे को हटाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जेसीबी बुलाई गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्लेब का हिस्सा हटाकर अशोक को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन



खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक के परिवारीजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed