फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अफसरों, श्रमिकों के बयान दर्ज कर दिल्ली लौटी जांच टीम

अफसरों, श्रमिकों के बयान दर्ज कर दिल्ली लौटी जांच टीम

Sat, 11 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
अफसरों, श्रमिकों के बयान दर्ज कर दिल्ली लौटी जांच टीम
अफसरों, श्रमिकों के बयान दर्ज कर दिल्ली लौटी जांच टीम
विज्ञापन

रायबरेली। एनटीपीसी में 1 नवंबर को हुए हादसे के बाद 4 नवंबर को एनटीपीसी के अधिशासी निदेशक एसके राय की अगुवाई में आई उच्च स्तरीय जांच टीम एक सप्ताह यहां रहकर शुक्रवार को लौट गई। इस दौरान अधिकारियों ने प्रबंधन के उच्चाधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न यूनिटों में काम कर रहे श्रमिकों से बातचीत कर उनके बयान भी दर्ज किए। इस टीम का खास फोकस यही रहा कि घटना की वजह क्या रही। हादसे के बाद एनटीपीसी के अधिशासी निदेशक एसके राय, एनपीईसीएल के अधिकारी एके समायर और महाप्रबंधक यांत्रिक उदयन कुमार 4 नवंबर को यहां आए थे। इन अधिकारियों ने 500 मेगावाट की यूनिट नंबर छह के हर उस उपकरण की पड़ताल की, जिसका कनेक्शन बॉयलर से था। स्थानीय प्रबंधन, दूसरी यूनिटाें में काम करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों से बात करके यूनिट नंबर छह की खामियां खोजने का प्रयास किया। यूनिट छह की कार्यदायी संस्था बीएचईएल, पावर मेक समेत अन्य सहयोगी निर्माण कंपनियाें के अधिकारियों और कर्मचारियों से अलग-अलग बातचीत भी की। एनटीपीसी के पीआरओ एके श्रीवास्तव का कहना है कि अधिशासी निदेशक एसके राय की अगुवाई में आई टीम शुक्रवार को लौट गई है। यह टीम कब आएगी। इसके बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed