फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बिना पढ़ाए प्रधानाध्यापक ने लिया पांच माह का वेतन

बिना पढ़ाए प्रधानाध्यापक ने लिया पांच माह का वेतन

Sun, 10 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
बिना पढ़ाए प्रधानाध्यापक ने  लिया पांच माह का वेतन
बिना पढ़ाए प्रधानाध्यापक ने लिया पांच माह का वेतन
विज्ञापन

क्रासर
ट्रांसफर होने के बाद नए स्कूल में नहीं कर पाए जॉइन
साढे़ छह माह बाद पुराने विद्यालय का लिया कार्यभार
रायबरेली। एक प्रधानाध्यापक ने बीईओ सरेनी की मिलीभगत से बिना पढ़ाए ही पांच माह का वेतन ले लिया। इस मामले को रिटायर्ड शिक्षक अजय पाल ने कई बार उठाया, मगर अधिकारियों की सांठगांठ होने के कारण अब तक लीपापोती ही हो रही है। तत्कालीन लेखाधिकारी नागेंद्र कुमार त्रिपाठी ने इस संबंध में बीईओ सरेनी रमेश चंद्र चौधरी से जवाब तलब किया। जवाब नहीं मिलने पर जून का वेतन रोक दिया। अब प्रधानाध्यापक ने 15 जुलाई को पुराने ही स्कूल में जॉइन कर लिया। उधर, बीएसए संजय कुमार शुक्ल का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
सरेनी ब्लॉक क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर में तैनात प्रधानाध्यापक तेज बहादुर सिंह का तबादला दिसंबर 2016 को उच्च प्राथमिक विद्यालय भोजपुर किया गया, जबकि भोजपुर स्कूल के प्रधानाध्यापक दुर्गाबक्श सिंह का तबादला भवानीपुर किया गया। ये आदेश तत्कालीन बीएसए गुरुशरण सिंह निरंजन ने किया था। तबादले को पारस्परिक स्थानांतरण बताया गया, मगर प्रधानाध्यापक दुर्गाबक्श सिंह से इस पर सहमति नहीं ली गई। इस वजह से उन्होंने भवानीपुर स्कूल में जॉइन नहीं किया। वे 31 मार्च 2017 को रिटायर्ड हो गए।
विज्ञापन

उधर, भवानीपुर में तैनात प्रधानाध्यापक तेज बहादुर सिंह बीएसए के आदेश पर रिलीव तो हो गए, मगर दुर्गाबक्श सिंह के चार्ज नहीं देने पर वे जॉइन नहीं कर पाए। रिटायर्ड शिक्षक का आरोप है कि इसके बाद तेज बहादुर वापस भवानीपुर भी नहीं गए। बीती 15 जुलाई को उन्होंने भवानीपुर जॉइन करना दिखाया है। रिटायर्ड शिक्षक ने सवाल उठाया कि जब रिलीव होने के बाद तेज बहादुर ने किसी स्कूल में बच्चों को नहीं पढ़ाया तो पांच महीने का वेतन कैसे रिलीज कर दिया गया। उनका वेतन जून में तब रोका गया, जब रिटायर्ड शिक्षक अजय पाल सिंह ने तत्कालीन लेखाधिकारी नागेंद्र कुमार त्रिपाठी से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
तबादले के बाद मैं उच्च प्राथमिक विद्यालय भोजपुर में जॉइन करने गया मगर वहां के प्रधानाध्यापक दुर्गाबक्श सिंह ने जॉइन कराने से इंकार कर दिया। इसके बावजूद मैं विद्यालय में अपनी सेवाएं देता रहा। अधिकारियों का आदेश होने पर पुराने स्कूल में भवानीपुर में जॉइन कर लिया। इसकी जानकारी पत्राचार के माध्यम से विभागीय अधिकारियों को बराबर दी जाती रही।
- तेज बहादुर सिंह
प्रधानाध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर, सरेनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed