{"_id":"5967c0bd4f1c1bbd378b45a2","slug":"141499971773-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
पानी भरे गड्ढे में डूबा मासूम, तोड़ा दम
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कोरिहरा गांव के निकट बाईपास के किनारे पानी भरे गड्ढे में गुरुवार को मासूम की डूबकर मौत हो गई। यह गड्ढे बाईपास निर्माण के दौरान मिट्टी खनन होने के बाद हुए है।
दतौली गांव निवासी सुजीत पासवान (10) पुत्र राजमीत फतेहपुर व रायबरेली मार्ग के बीच बन रहे बाईपास के किनारे जानवर चरा रहा था। इसी बीच बाईपास के किनारे स्थित गड्ढे में वह नहाने लगा। गड्ढा अधिक गहरा होने के कारण वह डूबने लगा। साथ में जानवर चरा रहे साथी बच्चों ने दौड़कर ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने सुजीत को बाहर निकाला और परिवारीजनों के साथ सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।