फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   14 lakh needed to hand pumps

हैंडपंप लगाने के लिए 14 लाख रुपये की दरकार

Thu, 29 Sep 2016 11:50 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 29 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
14 lakh needed to hand pumps
रुपये - फोटो : demo
ग्रामीण पेयजल योजना के तहत ऊंचाहार और खीरों ब्लॉक क्षेत्र में 100 हैंडपंप लगाए जाने हैं। लेकिन धनाभाव होने के चलते हैंडपंप नहीं लग पा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इन हैंडपंपों को यूपी एग्रो की ओर से लगाया जाना है। प्रथम किश्त में लगभग 60 हैंडपंप लगाए जा चुके हैं। शेष हैंडपंपों को लगाने के लिए 14 लाख 15 हजार रुपये की जरूरत है। इसके लिए यूपी एग्रो ने दो महीने पहले रुपयों की डिमांड भेजी थी, लेकिन रुपया नहीं मिलने के कारण हैंडपंप लगाने का काम थम गया है।
विज्ञापन

 

ऊंचाहार और खीरों ब्लॉक क्षेत्र में पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए वर्ष 2016-17 में 100 हैंडपंप लगाए जाने हैं। हैंडपंपों को लगाने की जिम्मेदारी यूपी एग्रो को सौंपी गई है। पहली किश्त के रूप में 21 लाख 22 हजार रुपये यूपी एग्रो को मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे अब तक 60 हैंडपंप लगाए जा चुके हैं, लेकिन अब बजट न होने के चलते हैंडपंपों को लगाने का काम थम गया है। हैंडपंप न लगने से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। यूपी एग्रो को सहायक अभियंता इमरान सिद्दीकी 100 हैंडपंप खीरों और ऊंचाहार में लगने हैं।


 

अब तक 60 हैंडपंप लगाए जा चुके हैं। 40 हैंडपंप लगाने के लिए दो महीने पहले 14 लाख 15 हजार रुपये की डिमांड भेजी गई है, लेकिन अब तक धन नहीं मिला है। जैसे ही धन मिलता है, हैंडपंप लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed