फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सात दिन में 2256 बूथों पर प्रसाधन, रैंप व पानी की व्यवस्था के आदेश

सात दिन में 2256 बूथों पर प्रसाधन, रैंप व पानी की व्यवस्था के आदेश

Fri, 15 Mar 2019 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
सात दिन में 2256 बूथों पर प्रसाधन, रैंप व पानी की व्यवस्था के आदेश
रायबरेली। लोकसभा चुनाव के लिए जिले के सभी 2256 बूथों पर सात दिन में जरूरी संसाधनों के इंतजाम के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन



सभी एडीओ (पंचायत) को बूथों पर प्रसाधन, रैंप के साथ ही पीने के पानी की समुचित व्यवस्था के आदेश दिए गए हैं। साथ ही सफाई का काम भी बेहतर कराया जाए। निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


जिले में लोकसभा चुनाव के लिए 2256 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर छह मई को मतदान होगा। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को डीपीआरओ ने सभी एडीओ को पत्र जारी कर बूथों पर प्रसाधनों को दुरुस्त कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने सात दिन में प्रसाधनों को अच्छा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



इसके अलावा जिन बूथों पर रैंप नहीं बने हैं, वहां रैंप तत्काल बनाया जाए और जहां पहले से बने रैंप जर्जर हो गए हैं, वहां रैंपों के मरम्मत का काम पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बूथों पर वोटरों और मतदान कर्मियों को शुद्ध पीने का पानी मुहैया कराने के लिए बंदोबस्त करने के आदेश भी दिए गए हैं। खराब हैंडपंपों को सात दिन के अंदर ही राज्य वित्त से ठीक कराने के आदेश दिए हैं।



डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने बताया कि सात दिन बाद मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान प्रसाधन, रैंप और पेयजल व्यवस्था में खामियां मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed