फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पानी के तेज बहाव की कटी नहर, सैकड़ों बीघा फसल डूबी

पानी के तेज बहाव की कटी नहर, सैकड़ों बीघा फसल डूबी

Thu, 21 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
पानी के तेज बहाव की कटी नहर, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
पानी के तेज बहाव की कटी नहर, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
विज्ञापन

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत थूलेंडी गांव के निकट बीती रात बछरावां रजबहा में अत्याधिक पानी छोड़े जाने से कटान हो गई और सैकड़ों बीघा किसानों की गेहूं फसल डूब गई। बछरावां थाने की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कटी हुई नहर को बंधवाया। सिंचाई विभाग की इस लापरवाही को लेकर किसानों में आक्रोश है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत थूलेंडी गांव के निकट बीती रात कदम पुलिया के पास बछरावां रजबहा में उस समय कटान हो गई, जब रजबहे में पानी छोड़ा गया। इससे पानी नहर से बाहर निकला और तेजी से खेतों में भरने लगा। जलभराव के चलते लगभग 100 बीघे फसल जलमग्न हो गई। किसानों को अब खून पसीने से बोई गई फसल के नष्ट होने का भय है। ग्राम प्रधान राजू रायनी ने बताया कि रात में बछरावां रजबहा में अत्याधिक पानी छोड़े जाने के चलते नहर उफनाई और फिर कदम पुलिया के पास कटान हो गई। देखते ही देखते पानी खेतों में भरने लगा।
विज्ञापन

प्रधान के मुताबिक आनन-फानन इसकी सूचना बछरावां पुलिस को दी गई। इस पर थानाध्यक्ष पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर जेसीबी से कटान बांधने का काम किया। ग्रामीण पप्पू, विमलेश, श्रीकेशन, नईम, सलीम, अंसार आदि का कहना है कि शारदा सहायक नहर से पानी एक साथ राजामऊ व बछरावां रजबहा में छोड़ा जाता है, परंतु इस बार राजामऊ रजबहा में पानी न छोड़ कर सीधे बछरावां रजबहा में छोड़ दिया गया। इसके चलते अत्याधिक पानी होने से नहर उफनाने लगी और कटान हो गई। इसके चलते किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। सभी ने जिलाधिकारी से सिंचाई विभाग के दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed