फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   वर्षों बाद खाली पड़ी 32 पीएचसी में डॉक्टरों की तैनाती

वर्षों बाद खाली पड़ी 32 पीएचसी में डॉक्टरों की तैनाती

Tue, 19 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
वर्षों बाद खाली पड़ी 32 पीएचसी में डॉक्टरों की तैनाती
छह माह से खाली 32 पीएचसी में डॉक्टर तैनात
विज्ञापन

रायबरेली। करीब छह माह से बिना डॉक्टरों के संचालित जिले के 32 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है। लंबे समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात आयुष चिकित्सकों को अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता दिखाया गया है। डॉक्टरों की तैनाती से करीब 13 लाख आबादी को लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव के आदेश पर सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने आदेश जारी कर चिकित्सकों को नई तैनाती वाले अस्पतालों में काम करने को कहा है। हालांकि कई चिकित्सकों को दूर के अस्पतालों में तैनाती दी गई है।
जिले के 32 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की व्यवस्था न होने के कारण रोगियों को परेशान होना पड़ रहा था। विभाग ने आयुष के चिकित्सकाें की भर्ती करके उन्हें भी सीएचसी में ही तैनात कर दिया गया, जिससे पीएचसी में डॉक्टरों की व्यवस्था नहीं हो सकी। प्रमुख सचिव ने मामले को गंभीरता से लेते सीएचसी में तैनात आयुष चिकित्सकों को खाली पड़ी पीएचसी में तैनात करने के आदेश दिए, जिसके बाद सीएमओ ने 32 चिकित्सकों को पीएचसी में तैनात करके तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं। इससे इन 32 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़ी 13 लाख आबादी को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


चिकित्सकों की तैनाती पर एक नजर
आयुष डॉक्टर पहले तैनात सीएचसी अब तैनात पीएचसी
डॉ. सीमा गुप्ता जतुआटप्पा तेजगांव
डॉ. ममता सिंह ऊंचाहार अहरवारामपुर
डॉ. नम्रता यादव खीरों महराजगंज
डॉ. अनुगामिनी मिश्रा लालगंज खैरहनीपहाड़गढ़
डॉ. गोपीचंद्र चौरसिया लालगंज अंबारा पश्चिम
डॉ. अनिल त्रिपाठी महराजगंज घुरौना
डॉ. दिवाकर सिंह खीरों रहवां
डॉ. कामिल परवेज शिवगढ़ नरेथुआ
डॉ. पूनम विश्वकर्मा शिवगढ़ देहली
डॉ. पुष्पलता शिवगढ़ रहवां
डॉ. अश्वनी मौर्या ऊंचाहार मिश्रखेड़ा
डॉ. जेबा फहीम ऊंचाहार प्रहलादपुर
डॉ. अनिल गुप्ता हरचंदपुर बेहटाकला
डॉ. मीना गुप्ता हरचंदपुर पाहो
डॉ. कमलेश अमावां संदीनागिन
डॉ. शशांक शुक्ला सरेनी भोजपुर
डॉ. रमाकांत सैनी बछरावां गोविंदपुर माधव
डॉ. हेमंत कुमार बछरावां देवगांव
डॉ. फसीह आशा बछरावां कुर्री सुदौली
डॉ. सतीश कुमार बछरावां दुधवन
डॉ. अशोक कुमार बेलाभेला रुस्तमपुर
डॉ. रचना मौर्या बेलाभेला भूएमऊ
डॉ. महेंद्र कुमार मौर्या बेलाभेला रामगंज बाजार
डॉ. आभा शुक्ला डलमऊ मधुकरपुर
डॉ. फहीम अख्तर हरचंदपुर डिघौरासोममऊ
डॉ. अशोक कुमार सरोज हरचंदपुर पश्चिमगांव
डॉ. अभिलाषा भारद्वाज जगतपुर रौतापुर
डॉ. सुफैल अहमद अंसारी जगतपुर हरदीटीकर
डॉ. आदित्य कुमार जगतपुर दृगपालगंज
डॉ. राजेश बहादुर जतुआटप्पा पूरे भैरव मिश्र
डॉ. रतन लाल जतुआटप्पा मटका
डॉ. कमर मुमताज ऊंचाहार अरखा

प्रमुख सचिव के आदेश पर सीएचसी में कार्यरत आयुष के चिकित्सकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात किया गया है। अब सभी पीएचसी में डॉक्टरों की व्यवस्था हो गई है। सभी को तत्काल काम शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। जॉइन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. डीके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed