फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   13 schools in Amawan are not distributing fruit and milk

अमावां के 13 विद्यालयों ने नहीं बंट रहा फल और दूध

Thu, 12 Sep 2019 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
13 schools in Amawan are not distributing fruit and milk
रायबरेली। अमावां विकास क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 13 परिषदीय विद्यालयों में करीब एक हजार बच्चों को फल और दूध का वितरण नहीं किया जा रहा है। इस मामले में प्रधानों पर आरोप मढ़े गए हैं।
विज्ञापन

मामले की शिकायत जब संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने की तो खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रकरण से बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह को अवगत कराया है।
अमावां विकास क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार कनौजिया ने बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह को एक सूची सौंपी है। इसमें बताया गया कि ग्राम पंचायत घूराडीह के प्राथमिक विद्यालय घूराडीह, प्राथमिक विद्यालय डेडैया, उच्च प्राथमिक विद्यालय डेडैया, ग्राम पंचायत सोथी के प्राथमिक विद्यालय सोथी, उच्च प्राथमिक विद्यालय सोथी में दूध और फल का वितरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह ग्राम पंचायत रूपामऊ के प्राथमिक विद्यालय रूपामऊ, उच्च प्राथमिक विद्यालय रूपामऊ, प्राथमिक विद्यालय जियालाल, प्राथमिक विद्यालय खदरी, प्राथमिक विद्यालय लेटमुहा, प्राथमिक विद्यालय पूरे भुजवन, उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे भुजवन, प्राथमिक विद्यालय पूरे मद्धू में दूध का वितरण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ के मुताबिक इन सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज हेडमास्टरों ने शिकायत की है कि ग्राम पंचायतों के प्रधान एमडीएम योजना के तहत फल और दूध नहीं बांट रहे हैं। बीईओ ने बीएसए को चिट्ठी देने के साथ ही डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ, बीडीओ को भी प्रतिलिपि भेजी है।

जिला समन्वयक (एमडीएम) विनय कुमार तिवारी ने कहा कि फल और दूध का वितरण न किए जाने के मामले में प्रधान पर आरोप लगाए गए हैं। मामले को गंभीरता से लिया गया है। इसीलिए प्रधानों पर कार्रवाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेजा गया है, ताकि नौनिहालों को फल और दूध वितरित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed