फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   13 found absent including headmaster, sought reply withholding salary

हेडमास्टर समेत 13 मिले गैरहाजिर, वेतन रोक मांगा जवाब

Tue, 26 Jul 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
13 found absent including headmaster, sought reply withholding salary
रायबरेली। परिषदीय स्कूलों में शिक्षक समय से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण किया तो एक हेडमास्टर समेत 13 लोग गैरहाजिर मिले। छतोह ब्लॉक के सिसनी भुआलपुर में हेडमास्टर व तीन शिक्षक गैरहाजिर रहे। बीएसए ने सभी का वेतन रोककर नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

बीईओ (मुख्यालय) बीरेंद्र कनौजिया ने हरचंदपुर क्षेत्र के सलीमपुर, मझिगवां हरदोई, मलिकपुर बरना, गुनावर कमंगरपुर का निरीक्षण किया। मलिकपुर बरना में अनुदेशक धर्मेंद्र गैरहाजिर मिले। सलीमपुर में एमडीएम खराब मिलने पर हेडमास्टर को फटकार लगाई। राही ब्लॉक के सनही स्कूल का निरीक्षण करके आईजीआरएस की शिकायत की जांच की। इसके अलावा अन्य स्कूलों का भी अन्य बीईओ ने निरीक्षण किया। छतोह ब्लॉक के सिसनी भुआलपुर स्कूल के हेडमास्टर नंदलाल त्रिवेदी, शिक्षिका मीरा, मुकेश ओझा, मो. मासूक खान के गैरहाजिर मिलने पर वेतन रोकने के साथ ही जवाब मांगा गया।
विज्ञापन

खीरों ब्लॉक के बसिगंवा स्कूल की शिक्षिका प्रियंका यादव, ऊंचाहार ब्लॉक के खालिकपुर कलन स्कूल के शिक्षामित्र पंकज प्रताप सिंह गैरहाजिर मिले। अमावां ब्लॉक के परिगवां स्कूल की शिक्षक नेहा वर्मा, शिवगढ़ स्कूल के शिक्षक संदीप कुमार, महराजगंज के कुसौड़ी सागर स्कूल के शिक्षामित्र बृजपाल सिंह, लालगंज के गोल्हामऊ स्कूल के शिक्षक अमित सिंह यादव, राही ब्लॉक के खनवा स्कूल के अनुदेशक आरती देवी व सुमिता यादव, खागीपुर सड़वा स्कूल की शिक्षिका सुमन त्रिवेदी का वेतन रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच टीमों ने परिषदीय स्कूलों में जांची शिक्षा व्यवस्था
जगतपुर (रायबरेली)। क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का हाल पांच टीमों ने देखा। सोमवार को बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह, जिला समन्वयक शुभ्रा त्रिपाठी, नागेंद्र बहादुर सिंह, धर्मेश यादव ने प्राथमिक विद्यालय कुमेदान का पुरवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय जगतपुर व प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर का निरीक्षण किया। चूल्हे पर खाना बनाए जाने पर नाराजगी जताई। प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर में गैस का कनेक्शन न होने पर कनेक्शन लेने के आदेश दिए। प्राथमिक स्कूल जगतपुर में गंदगी को सुधारने के निर्देश दिए गए। यही हाल उच्च प्राथमिक विद्यालय चिचौली का मिला। कंपोजिट स्कूल सांहूकुआं व प्राथमिक विद्यालय हेवतहा नेवढ़िया में उपस्थिति कम मिली। खजुरी व छीछेमऊ में एमडीएम में खामियां मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed