फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   खुले आसमान के नीचे बोरियों में भरकर रखा गया अनाज

खुले आसमान के नीचे बोरियों में भरकर रखा गया अनाज

Mon, 04 Jun 2018 12:06 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खुले आसमान के नीचे बोरियों में भरकर रखा गया अनाज
खुले आसमान के नीचे रखीं बोरियां
विज्ञापन



इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी के सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र में किसानों से खरीदा गया गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा है। अगर बारिश हुई तो पूरा गेहूं भीग जाएगा।


पिछले साल सेमरौता क्रय केंद्र पर करीब 350 क्विंटल गेहूं भीग गया था। इसके बावजूद अधिकारी सबक लेने को तैयार नहीं हैं।


सिंहपुर क्रय केंद्र पर रखरखाव की उचित व्यवस्था ने होने के चलते गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा गया है। शासन से खरीद लक्ष्य 2500 मीट्रिक टन रखा गया है।


इसके सापेक्ष अब तक 2440 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। पूरा गेहूं बोरियों में भरकर खुले आसमान के नीचे रखा गया है। बारिश से बचाने के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया है।



इधर कई दिन से मौसम में उतार चढ़ाव बना है। कभी भी बारिश हो सकती है। यदि बारिश हुई तो किसानों से खरीदा गया गेहूं बारिश में भीग सकता है।


पिछले साल सेमरौता में खोले गए खरीद केंद्र में भी बारिश में करीब 350 क्विंटल गेहूं भीग गया था। उधर, विपणन निरीक्षक पवन अग्रहरि ने बताया कि गेहूं रखने के लिए गोदाम नहीं है। खुले आसमान के नीचे रखकर तिरपाल डाल दिया जाता है। इसकी व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed