{"_id":"5aff191f4f1c1be4408b633d","slug":"121526667551-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश डकैतों ने सांगीपुर गांव में बोला धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश डकैतों ने सांगीपुर गांव में बोला धावा
Updated Fri, 18 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपती समेत तीन को घायल कर लाखों का डाका
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के सांगीपुर गांव में गुरुवार देर रात असलहों से लैस नकाबपोश डकैतों ने दंपती समेत तीन को घायल कर पांच लाख का माल लूट लिया।
घरवालों के शोर मचाने और वारदात की जानकारी मिलते ही सनसनी फैल गई। सूचना पर अमेठी के एएसपी ने मौके पर पहुंचे और जांच की।
सांगीपुर गांव निवासी रशीद गुरुवार रात अपने परिवार के साथ सो रहा था। देर रात करीब एक बजे असलहों से लैस डकैत छत के रास्ते घर में घुस गए।
घरवालों ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने कुल्हाड़ी व डंडे से पिटाई कर दी। महिलाओं ने आभूषण देने से इन्कार किया तो डकैतों ने कान व गले से जेवरात नोच लिए।
रशीद व उसकी पत्नी साजिदा व बेटी माजिदा की बेरहमी से पिटाई कर दी और घर में रखा जेवर, नगदी व अन्य सामान लूट ले गए।
गृहस्वामी ने बताया कि तीनों पुत्रियों के जेवर घर में ही रखे थे, जिनकी कीमत करीब दो लाख से ज्यादा थी। डकैत पांच लाख से ज्यादा सामान ले गए।
उधर, थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बीनू सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई लाकर मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
बताते हैं कि रशीद की तीन पुत्रियां तथा दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र सगीर सऊदी अरब में जबकि छोटा पुत्र शकील रोजगार की तलाश में इस समय मुंबई में है।