{"_id":"59fcc1104f1c1b79548badfb","slug":"121509736720-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटनास्थल पर नहीं पहुंचे एडीएम, कई बिंदुओं पर करेंगे पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटनास्थल पर नहीं पहुंचे एडीएम, कई बिंदुओं पर करेंगे पड़ताल
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटनास्थल पर नहीं पहुंचे एडीएम, कई बिंदुओं पर करेंगे पड़ताल
रायबरेली। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आरके प्रजापति ने एनटीपीसी के यूनिट छह में हुए हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी है। हालांकि वे अभी जांच करने के लिए घटनास्थल पर नहीं गए हैं, लेकिन उन्होंने कई बिंदुओं पर जांच का ताना-बाना बुना है। वे सात दिन में मामले की जांच करके रिपोर्ट डीएम को उपलब्ध कराएंगे। जांच में वे लोगों से बातचीत के साथ उनके पास आने वाले लोगों के बयान दर्ज करेंगे।
एनटीपीसी में हादसे के बाद प्रबंधन की ओर से जांच शुरू किए जाने के साथ ही डीएम संजय कुमार खत्री ने भी मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने एडीएम (वित्त एवं राजस्व) आरके प्रजापति को जांच करके सात दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। एडीएम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एडीएम आरके प्रजापति ने बताया कि सात दिन में जांच पूरी करनी है। सभी पहलुओं को देखने के बाद ही निष्कर्ष निकाला जा सकता है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि हादसा कैसे और क्यों हुआ।