{"_id":"59fb68ec4f1c1bdb538ba90c","slug":"121509648620-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रियों ने कहा, मृतकों के परिजनों को मिलेगी हर संभव सहायता 20-47-07","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रियों ने कहा, मृतकों के परिजनों को मिलेगी हर संभव सहायता 20-47-07
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतकों के परिवारीजनों को मिलेगी हर संभव सहायता
रायबरेली। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह एवं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गुरुवार को एनटीपीसी ऊँचाहार में घटनास्थल पर पहुंच कर वहां की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार की ओर से मृतकों के परिवारीजनों एवं घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी।
इस भीषण दुर्घटना में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने एवं हास्पिटल में भर्ती घायलों को देखने के लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एवं कैबिनेट मंत्री नन्दी भी यहां पहुंचे। डॉ. शर्मा ने ऊँचाहार में एनटीपीसी के घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक सम्वेदना व्यक्त करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार इन परिवारों की हर संभव सहायता करेगी। डॉ. शर्मा ने जिला अस्पताल तथा सिमहैंस हॉस्पिटल मे भर्ती घायलों का हालचाल पूछा। साथ ही डॉक्टरों को घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने जिले के आला अफसरों डीएम, एसपी आदि के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। भाजपा के डिप्टी सीएम समेत कई मंत्रियों के एक साथ यहां पहुंचने पर शहर के अलावा ऊंचाहार में दिग्गज भाजपाइयों के साथ कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा।