फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बारिश से शहर समेत गांवों की घंटों गुल रही बिजली

बारिश से शहर समेत गांवों की घंटों गुल रही बिजली

Mon, 10 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बारिश से शहर समेत गांवों की घंटों गुल रही बिजली
शहर समेत गांवों की घंटों गुल रही बिजली
विज्ञापन

रायबरेली-महराजगंज। जिले में सोमवार को बारिश होने से एक बार फिर बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। तार टूटने तो कहीं डिस्क पंचर होने से घंटों बिजली की आपूर्ति ठप रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आने-जाने का सिलसिला लगा रहा। सोमवार को बारिश और हवा चलने से उद्यान विभाग के निकट बिजली का तार टूटने से अफरातफरी मच गई। तार टूटने से डिग्री कॉलेज चौराहे, कलेक्ट्रेट, पुलिस ऑफिस, मनिका रोड समेत कई मोहल्लों को बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे तक बंद रही। इसी तरह प्रगतिपुरम मोहल्ले में डिस्क पंचर होने से कई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। विद्युत उपकेंद्र उत्तरपारा के दो फीडर बेलाटेकई और पूरे बैसन फीडर करीब सात घंटे तक बंद रही। महराजगंज में रविवार रात पटरी से उतरी आपूर्ति व्यवस्था सोमवार दोपहर ठीक हो सकी। देर शाम तक महराजगंज के जिहवा उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। उधर, अवर अभियंता एसके प्रजापति ने बताया कि बारिश के चलते कहीं इंसुलेटर में खराबी आ गई है। फॉल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा ऊंचाहार, सलोन, डलमऊ, जगतपुर, बछरावां क्षेत्र में बिजली का आना-जाना लगा रहा। इससे उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि बारिश से शहर के अलावा गांवों में बिजली व्यवस्था में कुछ व्यवधान आया था। फॉल्ट ठीक करके आपूर्ति बहाल करा दी गई है।


पोल में उतरा करंट, गाय की मौत
रायबरेली। एसपी कार्यालय के सामने लगे बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने मरम्मत की और गाय को बाहर हटवाया। पास के दुकानदार रामसुमेर, अखिलेश त्रिवेदी, रामफेर ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं की लापरवाही से आए पोल में करंट उतरता है। एसडीओ टाउन अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक उपभोक्ता का केबल कटा था और वह लोहे के पोल से छू रहा था। इस वजह से करंट उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed