फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   120 illegal hoardings removed through a drive

Raebareli News: अभियान चलाकर हटाए गए 120 अवैध होर्डिंग

Fri, 16 Oct 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 16 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
120 illegal hoardings removed through a drive
शहर में होर्डिंग हटाता कर्मचारी।
रायबरेली। शहर में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंगों के खिलाफ आखिरकार नगर पालिका के अफसरों की नींद टूट गई। बृहस्पतिवार शाम पालिका की टीम ने डिग्री कॉलेज चौराहे पर अभियान चलाकर विज्ञापन बोर्ड, होर्डिंगें और बैनर हटवाए। टीम ने 120 अवैध होर्डिंगों को हटाया। दोबारा अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


अमर उजाला की संवाद न्यूज एजेंसी ने शहर में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंगों के मामले को प्रमुखता से उठाया था। खबरों को संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका की टीम हरकत में आई। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे टीम डिग्री कॉलेज चौराहे पर पहुंची और अभियान चलाया। इस दौरान बिजली के खंभों, बल्लियों और मकानों पर लगाए गए विज्ञापन बोर्ड, होर्डिंगें और बैनर हटाए गए। शुक्रवार को भी अभियान चलाकर अवैध होर्डिंगें हटाने की बात कही गई है। संबंधित फर्म को चेतावनी दी कि बिना अनुमति दोबारा होर्डिंग न लगाए।
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए अभियान चलाया गया। 120 होर्डिंगों को हटाया गया है। शहर में अवैध होर्डिंगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed