{"_id":"659a6fc1ba46d868602f42cce7f658af","slug":"120-candidates-were-verifying-documents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"120 अभ्यर्थियों ने कराया दस्तावेजों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
120 अभ्यर्थियों ने कराया दस्तावेजों का सत्यापन
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को दस्तावेजों का सत्यापन कराने के लिए पुलिस भर्ती-2013 में चयनित हुए अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही।
दस्तावेज अधूरे होने के कारण कई अभ्यर्थियों को बैरंग लौटना पड़ा। करीब 120 अभ्यर्थियों के कागजात जांचे गए। वर्ष 2013 में महिला और पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 334 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया गया था। इसमें भारी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे, लेकिन तमाम अभ्यर्थियों के कागजात पूरे नहीं थे।
इस पर उन्हें बिना सत्यापन कराए ही वापस जाना है। एसआई सत्येंद्र कुमार सोनकर, जबर सिंह यादव ने मौजूद अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया।
उन्होंने बताया कि 334 अभ्यर्थियों का कांस्टेबलों की भर्ती के लिए चयन हुआ था। पहले दिन 120 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापित हो सके। अन्य अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। करीब 200 से ज्यादा लोग आए थे। इनमें काफी को बैरंग लौटना पड़ा।