{"_id":"5b7320d342c7921ca832d272","slug":"11534271699-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाने हरचंदपुर सीएचसी के अधीक्षक हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाने हरचंदपुर सीएचसी के अधीक्षक हटाए गए
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। मनमानी कार्यशैली के लिए चर्चित हरचंदपुर सीएचसी के अधीक्षक को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर डॉ. एपी सिंह को जिम्मेदारी दी गई, लेकिन नए अधीक्षक से पहुंचने से पहले ही पूर्व अधीक्षक सीएचसी से चले गए, जिससे डॉ. सिंह बिना चार्ज लिए ही वापस लौट आए। सीएमओ ने आदेश जारी करके एकतरफा चार्ज लेने के आदेश दिए हैं।
हरचंदपुर सीएचसी में तैनाती के साथ ही डॉ. राजेश गौतम ने मनमानी शुरू कर दी है। कहीं अस्पताल परिसर के पेड़ों को कटवाने के मामले में चर्चा में रहे तो कहीं संविदा कर्मियों को परेशान करने की शिकायतों का भी शिकार हुए।
डॉ. गौतम के खिलाफ पिछले कई महीने से जांच चल रही है। सीएमओ ने डॉ. गौतम को हटाकर उनके स्थान पर डॉ. एपी सिंह को नया अधीक्षक बनाया।
मंगलवार को डॉ. सिंह चार्ज लेने गए, लेकिन अधीक्षक समेत अन्य स्टाफ के न मिलने पर वे वापस लौट आए। इसकी जानकारी सीएमओ को दी।
सीएमओ ने एकतरफा चार्ज लेकर काम शुरू कराने के आदेश दिए हैं। सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि डॉ. एपी सिंह को हरचंदपुर सीएचसी का अधीक्षक बनाया गया है।