{"_id":"5a0354584f1c1b87698ba351","slug":"11510167640-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के खिलाड़ी दुनिया भर में बढ़ाएं देश का नाम: आनंद कुमार श्रीवास्तव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के खिलाड़ी दुनिया भर में बढ़ाएं देश का नाम: आनंद कुमार श्रीवास्तव
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के खिलाड़ी दुनिया भर में बढ़ाएं नाम: आनंद
लालगंज (रायबरेली)। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के गोमती इंडोर स्टेडियम में 67वीं अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी चैंपियनशिप (पुरुष) 2017-18 का बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता की शुरूआत मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता आनंद कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। मुख्य अतिथि आनंद कुमार ने कहा कि सभी रेलवे के खिलाड़ी खेल भावना से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दुनिया भर में देश का नाम रोशन करें। प्रतियोगिता में भारतीय रेल की 16 टीमें भाग लेने के लिए आ गई हैं। इन टीमों में कई अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मंजीत चिल्लर व राकेश कुमार भी शामिल है। चैंपियनशिप का समापन 10 नवंबर को होगा।
मुख्य अतिथि ने देश भर से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस कराकर खेल का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच रेल पहिया कारखाना बंगलूरू की टीम ने मॉर्डन कोच फैक्ट्री की टीम को हराकर जीत लिया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य पेश किए। ताइक्वांडो के बच्चों ने प्रशिक्षक अताउर रहमान के निर्देशन में मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान खेल संघ के अध्यक्ष दावा छेरिंग ने सभी का स्वागत किया। सीएओ एके पांडेय, सीएमई उत्पादन एके जैन, सीएमएम आरएन मीणा, महासचिव खेल संघ आरपी शर्मा, सीपीओ रेनू शर्मा, एलबी मौर्या डिप्टी सीएमएम अवश्वनी कुमार व डीएस रामू, एलबी मौर्या व अन्य अधिकारीगण भी मौजूद थे ।