फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जन-जन का है यह संदेश, नशा मुक्त हो अपना देश

जन-जन का है यह संदेश, नशा मुक्त हो अपना देश

Wed, 28 Jun 2017 04:35 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 04:35 AM IST
विज्ञापन
जन-जन का है यह संदेश, नशा मुक्त हो अपना देश
जन-जन का यह संदेश, नशा मुक्त हो अपना देश
विज्ञापन

स्काउट भवन में अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर विचार गोष्ठी
स्काउट्स-गाइड्स ने रैली निकाल किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। स्काउट भवन परिसर में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्त दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने समाज को नशा मुक्त बनाने पर जोर दिया। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए स्काउट्स गाइड्स, रोवर्स-रेंजर्स ने रैली निकाली। बीएसए राजेंद्र सिंह ने कहा कि बिना सोचे, समझे किसी चीज को ग्रहण नहीं करना चाहिए। यदि हम सोच समझ कर अपने विवेक से काम करें, तो नशे की लत से दूर रहेंगे, क्योंकि नशा हम सभी के लिए अभिशाप है। युवाओं को नशीले पदार्थों से स्वयं को भी दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
लीडर ट्रेनर लक्ष्मीकांत शुक्ल ने कहा कि नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। जिला स्काउट मास्टर शिवशरण सिंह ने कहा कि नशीले पदार्थों का प्रयोग न केवल एक व्यक्ति बल्कि परिवार, समाज तथा देश के लिए हानिकारक है। इससे हम सभी को बच कर रहना चाहिए। लीडर ट्रेनर रुपेश कुमार शुक्ल ने कहा कि स्काउट-गाइड युवा शक्ति के प्रेरणा स्रोत बनकर नशीले पदार्थों के दुरुपयोग व दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को विशेष रुप से युवाओं को जागरूक करें। फिरोज गांधी कॉलेज की रेंजर पूजा पटवा व दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां के रोवर अंकित ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा ने स्काउट भवन से स्काउट गाइड, रोवर, रेंजर्स की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा स्वयं रैली का नेतृत्व किया। रैली स्काउट गाइड, रोवर, रेंजर्स जन-जन का है यह संदेश, नशा मुक्त हो अपना देश, ज्ञान हमें फैलाना है, नशे को दूर भगाना है। दिल पे नश ये भारी है, सबसे बड़ी बीमारी है। आदि नारे लगाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस स्काउट भवन में समाप्त हुई। इस मौके पर गोविंद सोनी, जितेंद्र सिंह, ऊषा देवी, देवेंद्र कुमार बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed