{"_id":"59554f914f1c1bf24e8b4648","slug":"111498763153-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थाई कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं ने धरना देकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थाई कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं ने धरना देकर किया प्रदर्शन
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थाई विद्युत कनेक्शन के लिए किया प्रदर्शन
- एकता विहार के 50 परिवारों ने किया था आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। सुपर मार्केट स्थित विद्युत वितरण खंड प्रथम के सामने एकता बिहार कॉलोनी के नागरिकों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। कहा कि उन लोगों का कनेक्शन नहीं दिया गया है, जबकि सभी लोगों ने सर्वदा योजना में आवेदन भी किया था। सभी ने पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों पर बिल वसूली करने के नाम पर उगाही का आरोप भी लगाया है। एक्सईएन के समझाने पर शांत हुए।
एकता विहार वासियों ने बताया कि यहां पर बिजली का कनेक्शन नहीं है। लोग कटिया लगाकर बिजली का प्रयोग कर रहे हैं। इसके बदले में पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी मनमाना शुल्क वसूलते हैं। प्रदेश सरकार की ओर से चलाई गई सर्वदा योजना में नागरिकों ने आवेदन किया। इसके बावजूद कनेक्शन नहीं दिया गया। नागरिकों ने एक्सईएन से स्पष्ट कहा कि यदि पावर कॉर्पोरेशन हम लोगों को कनेक्शन नहीं दे सकता है तो इसका लिखित जवाब दिया जाए, ताकि आगे की प्रक्रिया अपनाई जा सके।
एकता बिहार के हरिबख्श सिंह, बालेंद्र सिंह, पारितोष पाल, हंसराज यादव, शैलेश कुमार शुक्ला आदि ने बताया कि कर्मचारी जान बूझकर हम लोगों को कनेक्शन नहीं दे रहे हैं। क्योंकि कनेक्शन मिल जाने पर कर्मचारियों की अतिरिक्त कमाई बंद हो जाएगी। विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन अशोक कुमार ने नागरिकों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। अवर अभियंता रवीकांत पाल को कनेक्शन देने का निर्देश दिया।