फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1057 recruits deployed in police stations, policing will improve

Raebareli News: थानों में 1057 रंगरूटों की तैनाती, बेहतर होगी पुलिसिंग

Tue, 03 Feb 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 03 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
1057 recruits deployed in police stations, policing will improve
रायबरेली। जिले के 20 थानों में 1057 प्रशिक्षित महिला-पुरुष रंगरूटों को तैनात किया गया है। इससे पुलिसिंग व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही थानों में तैनात स्टाफ पर से कामकाज का बोझ भी कम होगा। इन रंगरूटों की भर्ती साल 2025 में हुई थी। व्यवहारिक प्रशिक्षण के बाद इन्हें विभिन्न थानों में व्यावहारिक प्रशिक्षण और ड्यूटी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


प्रशिक्षित रंगरूटों की तैनाती का मुख्य उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को चाकचौबंद बनाने के साथ ही आम जन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कराना है। इन रंगरूटों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और विवेचना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में प्रशिक्षित किया गया है। उनकी उपस्थिति से पुलिस और जनता के बीच संबंध और मजबूत होंगे।
विज्ञापन


1057 रंगरूटों में 20 थानों पर 842 पुरुष और 215 महिला कर्मियों की तैनाती की गई है। इन रंगरूटों से शहर में पैदल गश्त भी करवा कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया जा रहा है। एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि नए रंगरूटों की थानों में तैनाती से स्टाफ की कमी की समस्या से होने वाली परेशानी दूर हो सकेगी। इससे थानों में काम का बोझ कम होगा और पुलिसकर्मी अधिक प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुरुष महिला
कोतवाली नगर - 70 - 30
मिल एरिया - 48 - 12
भदोखर - 45 - 15
महिला थाना - - 10
लालगंज - 65 - 16
सरेनी - 33 - 7
खीरों - 32 - 8
गुरुबख्शगंज - 32 - 8
महराजगंज - 50 - 10
बछरावां - 50 - 10
हरचंदपुर - 38 - 12
शिवगढ़ - 42 - 8
चंदापुर - 44 - 6
डलमऊ - 51 - 10
गदागंज - 27 - 8
जगतपुर - 32 - 8
ऊंचाहार - 60 - 10
सलोन - 58 - 12
नसीराबाद - 32 - 8
डीह - 33 - 7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed