{"_id":"5b4a42ab4f1c1b52748b4bd0","slug":"101531593387-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आंखों से दी आईटीबीपी के जवान को अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम आंखों से दी आईटीबीपी के जवान को अंतिम विदाई
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के कंचाना जायस निवासी आईटीबीपी जवान अरुण कुमार को शनिवार को अंतिम विदाई दी गई।
अंतिम यात्रा में आला अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, परिवारीजनों के साथ आम लोग शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से जवान को विदाई दी।
घर से करीब तीन किलोमीटर दूर अंतिम संस्कार किया गया। जवान के घर से अंत्येष्टि स्थल तक हजारों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान भारत माता की जय। जब तक सूरज चांद रहेगा, अरुण तेरा नाम रहेगा जैसे नारों से आसमान गूंज उठा।
अंतिम संस्कार से पहले जवान के सम्मान में आईटीबीपी के 16 सदस्यों की टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अंतिम यात्रा में डीएम शकुंतला गौतम, पुलिस अधीक्षक केके गहलौत, एसडीएम गिरिजेश चौधरी सहित पूरा पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
अंतिम संस्कार के दौरान परिवारीजनों के साथ हर किसी की आंखों में आंसू छलक पड़े। सभी लोग अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम समय तक मौजूद रहे।
अंतिम विदाई में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए तथा परिवार को सांत्वना प्रदान करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
क्षेत्रीय भाजपा विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर, रमेश कुमार सिंह, डॉ. रवि, शमशाद जायसी, अशोक मौर्या, शकील इद्रीसी, राजेश सोनकर, मकसूद, नीरज सिंह आदि हजारों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।