फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अफसरों ने गुणवता नहीं सुधारी तो मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि

अफसरों ने गुणवता नहीं सुधारी तो मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 07 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अफसरों ने गुणवता नहीं सुधारी तो मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि
अफसरों ने गुणवत्ता नहीं सुधारी तो मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन



रायबरेली। डीएम संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को बचत भवन में विकास कार्यों की समीक्षा की। विकास कार्यों में डी-रैंक पाए अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी अपने कार्यों में गुणवत्ता बरकरार रखते हुए तेजी लाएं अन्यथा प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।


डीएम ने परियोजना निदेशक को निर्देश दिए कि कॉल सेंटर के जरिए पात्र व्यक्ति से बात करें और उनके द्वारा की गई शिकायतों को दूर करें। यह भी जांच ले कि शिकायतकर्ता वास्तव में पात्र हैं कि नहीं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जिन विभागों की जमीन पर अवैध कब्जा है, उसमें कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। प्रधानमंत्री रोजगार सड़क योजना की सड़कों की गुणवत्ता सुधारने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी संस्थाएं अपनी साइट पर लेबर रजिस्टर रखें ताकि प्रतिदिन श्रमिकों की समीक्षा हो सके।


उन्होंने डीसी मनरेगा को तालाब के कार्यों को गंभीरता से न लेनेे पर फटकार लगाई। सामाज कल्याण अधिकारी को पेंशन एवं छात्रवृत्ति की शिकायतों का तुरंत निस्तारण के आदेश दिए।



उन्होंने कहा कि ओडीएफ ग्रामों के शौचालयों का निर्माण एवं पूर्ण कराए तथा भ्रमण करते हुए वहां की फोटो और रिपोर्ट एवं आख्या सीडीओ का दें। बैठक में सीडीओ राकेश कुमार, डीसी मनरेगा पीके सिंह, पीडी प्रेमचंद्र पटेल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed