{"_id":"5a60e8424f1c1b8d268b527f","slug":"101516300354-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर में मासूम की मौत, माता-पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर में मासूम की मौत, माता-पिता घायल
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोडर की टक्कर में मासूम की मौत, माता-पिता घायल
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम बेकाबू लोडर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए।
लखनऊ के गोसाईगंज निवासी शिवनंदन तिवारी शाम को बाइक से पत्नी शशि और बेटे रुद्र (छह माह) के साथ बाइक से गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के कोंसा गांव जा रहे थे।
लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर बछरावां कस्बे के निकट ओवरब्रिज पर रायबरेली से निगोहां जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखचे उड़ गए और मोटरसाइकिल सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। छह माह का रुद्र दूर जाकर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आसपास के राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों का आरोप था कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर वहां पर कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था, जिससे इलाज नहीं मिल सका। थानाध्यक्ष जीडी शुक्ला ने बताया है कि लोडर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।