{"_id":"59b434394f1c1bfc7f8b574c","slug":"101504982073-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर, दीवार ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर, दीवार ढही
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलेंडर फटने से मकान ढहा
फोटो संख्या 59
अमर उजाला ब्यूरो
खीरों (रायबरेली)। खीरों कस्बे में शनिवार की रात तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। इससे आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि लगभग आधा मकान ढह गया जबकि अन्य दीवारों में दरारेें आ गई। गनीमत रही कि घर के अंदर मौजूद महिला व उसके बच्चे बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस व दमकल के जवान मौके पर पहुंचे। करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है।
खीरों कस्बा निवासी समरजीत कुरील जालधंर में है। उसकी पत्नी अंजू व बच्चे प्रांशू, हिमांशू व दिव्यांशू घर पर रहते हैं। शनिवार की रात में पत्नी अंजू गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक आग लग गई। इस पर अंजू बच्चों संग घर से बाहर निकल आई। घर में बंधी बकरियों को खोला गया। इसी बीच तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। दीवारें ढह गई। कई दीवारों में दरारें आ गई। गृहस्थी का सामान तहस नहस हो गया। सूचना पर एसओ संजय सिंह व दमकल के जवान मौके पर पहुंचे। आग को बुझा दी गई। बताया कि सिलेंडर फटने से घटना हुई है।