फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   10,000 city residents have been longing for water for five days.

Raebareli News: पांच दिनों से पानी के लिए तरस रहे हैं शहर के 10 हजार लोग

Sat, 20 Jun 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 20 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
10,000 city residents have been longing for water for five days.
बालापुर में टैंकर से पानी भरने के लिए जुटी भीड़। संवाद
रायबरेली। शहर के बालापुर, चतुर्भुजपुर, ज्योतिबानगर व न्यू बालापुर में पांच दिन से पानी का संकट बना हुआ है। असल में अमृत योजना के तहत सीवर लाइन के पाइप डालने के लिए की गई खोदाई में पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पाइप लाइन की मरम्मत न हो पाने से 10 हजार की आबादी इधर-उधर से पानी का जुगाड़ करने के लिए मजबूर है। जिम्मेदार विभाग ने अभी इस समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन


पांच दिन पहले बालापुर चौराहे के पास कार्यदायी संस्था ने सीवर लाइन के पाइप डालने के लिए खोदाई का काम शुरू कराया। खोदाई के दौरान जमीन के अंदर बिछी पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और मोहल्लों में जलापूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन


उस दौरान जलकल विभाग के साथ कार्यदायी संस्था की टीम ने पाइप लाइन की मरम्मत शुरू की, लेकिन उपकरण न होने से काम को बंद कर दिया गया। इससे पानी नाले में जाने लगा व घरों में जलापूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालापुर, चतुर्भुजपुर, ज्योतिबानगर व न्यू बालापुर के लोगों ने समस्या के निस्तारण के लिए जलकल विभाग से गुहार लगाई, लेकिन समस्या का समाझान नहीं हो सका। ज्योतिबानगर के शैलेंद्र कुमार, रामजी, बालापुर के भूपेंद्र, राजन, अभिषेक, चतुर्भुजपुर के आशुतोष श्रीवास्तव, अमरेश श्रीवास्तव, गुरु प्रसाद, राजेंद्र, न्यू बालापुर के प्रवीन शुक्ला, अमन सिंह व बबलू दीक्षित ने बताया कि पांच दिन से घरों में पानी नहीं आ रहा है।

बताया कि इस भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जलकल विभाग और अमृत योजना की कार्यदायी संस्था ने अभी तक पानी की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन ठीक नहीं कराई। ऐसे में पानी के लिए उधर-उधर के मोहल्लों में जाना पड़ रहा है।

शुक्रवार को जब लोगों को पानी की अधिक समस्या हुई तो वार्ड एक के सभासद अनिल कुमार ने नगर पालिका से पानी के टैंकर की व्यवस्था कराई। उसके बाद प्रभावित मोहल्ले के लोगों को पानी मिल सका। मामले में सभासद अनिल कुमार ने बताया कि यदि रात तक समस्या का समाधान नहीं किया गया तो शनिवार को प्रदर्शन किया जाएगा।



---------
वार्ड में लगे हैंडपंप खराब, कई लोगों ने लगाए सबमर्सिबल पंप
वार्ड एक में लगे पांच हैंडपंप खराब हैं। इस कारण जलापूर्ति ठप होने से लोगों को अधिक दिक्कत हो रही है। असल में मोहल्लों में जो हैंडपंप लगे हैं, उनकी कभी भी मरम्मत नहीं कराई गई। एक बार हैंडपंप ने पानी देना बंद कर दिया तो उसे ठीक नहीं कराया गया। पानी की किल्लत होने के कारण कई लोगों को सबमर्सिबल पंप की बोरिंग भी करानी पड़ी। सभासद अनिल कुमार ने बताया कि वार्ड में लगे 10 हैंडपंपों में आठ खराब थे, शुक्रवार को पानी का संकट गहराने पर तीन हैंडपंपों की मरम्मत कराई गई। अभी भी पांच हैंडपंप खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed