फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   10 people cheated in the name of getting a job in Malaysia

मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लोगों से ठगी

Mon, 25 Nov 2019 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
10 people cheated in the name of getting a job in Malaysia
गुरुबख्शगंज थाने में शिकायत करने पहुंचे ठगी के शिकार। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। विदेश में नौकरी दिलाने का पहले ख्वाब दिखाया और फिर लाखों रुपये ऐंठ लिए। बेरोजगार मलेशिया पहुंचे तो वहां पर उन्हें नौकरी नहीं मिली। उल्टा उन्हें पुलिस परेशान करने लगी और हिरासत में ले लिया। उन्नाव जिले के रहने वाले करीब 10 बेरोजगारों के साथ ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

तीन बेरोजगार किसी तरह जान बचाकर मलेशिया से निकलकर घर आ पहुंचे, लेकिन अन्य बेरोजगार अभी वहीं पर फंसे पड़े हैं। युवकों का आरोप है कि उन्हें न तो नौकरी मिली और न ही वहां पर रुकने दिया गया। परमानेंट बीजा के बजाय उन्हें टूरिस्ट बीजा दे दिया गया। पीड़ित बेरोजगारों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के शुक्लागंज निवासी सुरेंद्र कुमार, सगुन गुप्ता, रोहित कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के गंभीपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने मलेशिया में नौकरी दिलाने की बात कही थी। इसके लिए हम लोगों से दो लाख 10 हजार रुपये लिए। टूरिस्ट बीजा पर मलेशिया भेज दिया, लेकिन वहां पर नौकरी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजा की अवधि पूरी होने पर मलेशिया पुलिस उन्हें परेशान करने लगी। किसी तरह हम सब वहां से घर आए। आरोपी ने परमानेंट बीजा नहीं बनवाया। उनका कहना है कि सोचा था कि विदेश जाकर नौकरी मिल जाएगी तो उनकी माली हालत में सुधार आएगा। उनके पास जो धन था वह भी चला गया। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी से धन वापस किए जाने की मांग की गई तो वह हम लोगों को उल्टा धमका रहा है।

बेरोजगारों का कहना है कि उन्नाव के ही रहने वाले करीब सात बेरोजगार अभी मलेशिया में फंसे हैं, जो घर नहीं आ पा रहे हैं। अब उनका पैसा भी वापस नहीं किया जा रहा है। थानेदार राकेश सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। कार्रवाई होगी। सीओ लालगंज इंद्रपाल सिंह का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। ठगी करने वाले आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed