फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   10 children searched in the slum, admitted to school

Raebareli News: बस्ती में तलाशे 10 बच्चे, स्कूल में हुआ प्रवेश

Thu, 16 Jul 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 16 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
10 children searched in the slum, admitted to school
रायबरेली। शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने और प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग स्कूल चलो अभियान संचालित कर रहा है। अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने नया पुरवा, मलिन बस्ती पहुंचकर बच्चों एवं अभिभावकों से संवाद किया। शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। डीएम ने स्वयं पहल करते हुए 10 बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराया। उन्हें निशुल्क पाठ्य पुस्तकें भी बांटीं।
विज्ञापन


डीएम ने जिन 10 बच्चों का नामांकन कराया, उनमें पांच बच्चों का प्रवेश कंपोजिट विद्यालय चक अहमदपुर और पांच बच्चों का दाखिला कंपोजिट विद्यालय सत्य नगर में हुआ। पढ़ाई छोड़ चुकी एक बालिका से भी डीएम मिलीं। बालिका का कक्षा सात में पुनः नामांकन करवाया। डीएम ने कहा कि कोई भी बच्चा या बच्ची आर्थिक, सामाजिक या अन्य किसी कारण से शिक्षा से वंचित न रहे। यह प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी शिक्षा में सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से बच्चों को निशुल्क शिक्षा, पाठ्य पुस्तकें, यूनिफॉर्म, मध्याह्न भोजन सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है, जिनका लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में ऐसे सभी बच्चों की पहचान कर उन्हें विद्यालय से जोड़ा जाए, जिन्होंने किसी कारणवश पढ़ाई छोड़ दी है। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह के साथ ही विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed