फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   youth social who are fond of weaponsNow in jail after being discussed in the media

Pratapgarh News: असलहों का शौक रखने वाले युवा सोशल मीडिया पर चर्चित होने के बाद अब जेल में

Fri, 16 Jun 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 16 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
youth social who are fond of weaponsNow in jail after being discussed in the media
बेहद फिल्मी अंदाज में खुद को कभी विलेन तो कभी हीरो दिखाने की चाह में युवा सलाखों के पीछे पहुंच रहे हैं। रील लाइफ में डूबे युवा जब रियल लाइफ से रूबरू होते हैं, तब तक देर हो चुकी होती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तमंचा हाथ में लेकर तस्वीर तथा फेसबुक रील बनाने का शौक पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के लिए बाध्य कर रहा है।
विज्ञापन

जनवरी से जून तक अलग-अलग गांव में रहने वाले किशोर व युवा असलहे का शौक रखने की जिद में पुलिस का सिरदर्द बढ़ाए रखा है। ऐसे युवा हाथ में तमंचा लेकर अपनी तस्वीर तथा भोजपुरी गीत जोड़ कर फेसबुक रील बनाकर वायरल करने की वजह से अपराध के दलदल में फंसे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर फजीहत झेलने के बाद मजबूर क्षेत्रीय पुलिस इनके परिजनों पर गिरफ्तारी का दबाव बनाती है।
विज्ञापन

पुलिस बड़ी तेजी से असलहा संग तस्वीर तथा वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों की गिरफ्तरी करती है। जल्दबाजी में पुलिस उन्हें गिरफ्तार तो कर लेती है लेकिन सवाल यह है कि ऐसे आरोपियों को तमंचा कौन पकड़ा रहा है। फिलहाल पढ़ाई की उम्र में असलहों का शौक के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस की कार्रवाई पर एक नजर
जनवरी से जून तक पुलिस ने मानधाता थाना क्षेत्र के एक किशोर तथा चार युवाओं की तमंचा संग तस्वीर वायरल होने पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को जेल भेजा है। कोहंड़ौर से दो, कंधई से पांच, नगर कोतवाली से दो, देल्हूपुर से तीन, संग्रामगढ़ से एक, सांगीपुर से दो, लीलापुर से एक, दिलीपपुर थाना क्षेत्र से एक आरोपी को पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed