फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth killed, brother injured in two bike collision

Pratapgarh News: दो बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, भाई समेत दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Youth killed, brother injured in two bike collision
स्थानीय थाना क्षेत्र के उसरापुर तिराहे पर शनिवार शाम दो बाइक की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए थे। जिसमें एक युवक की उपचार के दौरान प्रयागराज में रविवार को मौत हो गई। जिससे परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के बलापुर निवासी अमरनाथ विश्वकर्मा अपनी पत्नी को मेडिकल कॉलेज में पथरी के आपरेशन के लिए भर्ती किए हैं। रविवार को उनका ऑपरेशन होना था। शनिवार शाम को मां को खाना देकर अमरनाथ के बेटे अतुल विश्वकर्मा उर्फ सत्यम (22) व चंदन विश्वकर्मा (17) बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन

उसरापुर तिराहे पर पहुंचे तो रेलवे स्टेशन से नौकरी कर घर जा रहे बाइक सवार जेठवारा के गौरा निवासी 38 वर्षीय राम समुझ मौर्य की सामने से जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। गंभीर हालत में परिजनों ने अतुल को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी रविवार सुबह मौत हो गई।

जबकि दूसरे भाई का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मोटरसाइकिल गैराज के दुकान पर काम करता था। उसकी आठ मई को शादी तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed