{"_id":"653697a39eaffe68020b8d64","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-uncontrolled-tanker-in-raigarh-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-6414-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रायगढ़ में बेकाबू टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रायगढ़ में बेकाबू टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत
Mon, 23 Oct 2023 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 23 Oct 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के गोलाही सरखेलपुर निवासी साकिर (24) जीविकोपार्जन के लिए महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ जिले के पनवेल में रहकर टैंकर चलाता था। रविवार को साकिर टैंकर लेकर जा रहा था। टैंकर के सामने धुंआ जैसा उठते देख साकिर ने जैसे ही टैंकर में ब्रेक लगाया, वह अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक साकिर टैंकर के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से चालक के शव को टैंकर से बाहर निकाला। कुछ माह पहले साकिर की मां की रखहा बाजार में बाइक की टक्कर से मौत हो गई थी। सोमवार की देर शाम शव पहुंचते ही परिजन रोने बिलखते रहे। संवाद
विज्ञापन