{"_id":"672cfbeaccdc0d871c006557","slug":"yogi-said-hundred-of-studies-not-one-pratapgadha-and-the-one-who-read-is-greater-than-god-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-127879-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: योगी बोले-सौ पढ़ा न एक प्रतापगढ़ा और जो पढ़ा, वो दइव से बड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: योगी बोले-सौ पढ़ा न एक प्रतापगढ़ा और जो पढ़ा, वो दइव से बड़ा
विज्ञापन
भागवत ज्ञान व वैराग्य की कथा है। जहां तक ज्ञान की बात की जाए तो सौ पढ़ा न एक प्रतापगढ़ा, और जो पढ़ा, वो दइव से बड़ा। यह बातें बृहस्पतिवार को पट्टी के करमाही में प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहीं।
उन्होंने कहा कि इस माह में लोग कथा का श्रवण आंवले के बाग में करते हैं। आप लोग सौभाग्यशाली हैं कि सुरम्य वातावरण में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का सौभाग्य मिला। कहा कि यूपी में 75 जिले हैं। सिर्फ प्रतापगढ़ ने आंवले को जनपद का फल बनाया। सभी को भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए।
योगी बोले कि कि श्रीमद्भागवत कथा की वास्तविकता हम सबको प्रमाणित करती है। श्रीमद्भागवत पुराण को मोक्ष ग्रंथ भी माना गया है। बालक, युवा, गृहस्थ, साधक एवं बुजुर्ग की प्रकृति के अनुरूप उसके कार्य क्षेत्र में सफलता का मार्ग प्रशस्त हो सके, वहीं मोक्ष है। पांच हजार साल पहले कथा सुनने का सौभाग्य शुक तीर्थ में परीक्षित को मिला। तब से यह सिलसिला चला आ रहा है। हमारा सौभाग्य है कि शुक तीर्थ के पुनरुद्धार मौका हमारी सरकार में हमें मिला।
विज्ञापन
कथा में मप्र के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, सांसद रीवा जर्नादन मिश्रा, विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, पूर्व विधायक धीरज ओझा, पूर्व मंत्री मोती सिंह, अनिल प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव व प्रदीप सिंह भी पहुंचे थे।