फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   When Raja Bhaiya supporters took over the booth in Kunda, bicycles ran fast

Pratapgarh News: कुंडा में राजा भैया समर्थकों ने संभाला बूथ तो तेज दौड़ी साइकिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
When Raja Bhaiya supporters took over the booth in Kunda, bicycles ran fast
लोकसभा चुनाव में जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के फैसले का असर सोमवार को कौशाम्बी लोकसभा सीट के कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर देखने को मिला। भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर होती दिखी। हालांकि, मतदान कर लौटने वाले वोटरों ने भी चुप्पी साध रखी थी।
विज्ञापन

कुंडा विधानसभा क्षेत्र से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह विधायक हैं। उनका प्रभाव कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्र पर है। सोमवार को मतदान के दौरान कुंडा में राजा भैया समर्थकों ने सपा प्रत्याशी की मदद में बूथ संभाला, जिसके बाद कई मतदान केंद्रों पर साइकिल दौड़ी।
विज्ञापन

एसपी इंटर कॉलेज में मतदान करने वाले विकास का कहना था कि अब राजा भैया ने आजाद कर दिया है। वह अपनी इच्छा से देशहित में मतदान करने जा रहे हैं। जबकि बानेमऊ मतदान केंद्र पर मिले दिलीप कुमार, मनोज, शमशेर का कहना था कि हम तो गठबंधन प्रत्याशी के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबागंज में भाजपा और सपा के बीच दिखी टक्कर
बाबागंज विधानसभा में भी सोमवार को बूथों पर सुबह 11 बजे के बाद मतदान की रफ्तार कम हो गई। यहां भी राजा भैया समर्थक सपा प्रत्याशी के समर्थकों के साथ मतदान कराते नजर आए। कई मतदान केंद्रों पर सपा का पलड़ा भारी दिखा तो अधिकांश में भाजपा व सपा के बीच सीधी टक्कर होती नजर आई। गोगहर मतदान केंद्र पर वोट देकर निकले विनोद यादव ने कहा कि जय जनसत्ता जय रघुराज। वहीं, हीरागंज नगर पंचायत में मिले सौरभ ने कहा कि जो भी जीते वह हमरे है। काहे बताई केका वोट देकर आय अही।

कई पोलिंग सेंटर पर नजर नहीं बसपा एजेंट
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरई में भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के एजेंट के रूप में अर्श मोहम्मद मिले। यहां सपा व भाजपा के ही एजेंट मिले। न तो निर्दल नजर आए न ही बसपा के दिखे। अधिकांश मतदान केंद्रों पर भाजपा व सपा के पोलिंग एजेंट ही नजर आए। बसपा के एजेंट कुछ ही मतदान केंद्रों पर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed