{"_id":"053826599937c6815f8152a0fa8ea970","slug":"welcome-the-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के होटलों व घरों पर मनाया नए वर्ष का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के होटलों व घरों पर मनाया नए वर्ष का जश्न
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 01 Jan 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जनवरी 2015 यानी नए साल के पहले दिन बिस्तर छोड़ते ही तमाम युवा, अधेड़ व बुजुर्ग स्नान ध्यान कर मां बेल्हा देवी के दरबार पहुंचे। मां के दरबार में दर्शनार्थियों का तांता भोर पांच बजे से ही लगा रहा। भक्तों की कतार देर शाम तक लगी रही। साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज में नए साल का स्वागत छात्राओं ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव ने शहर को मॉडल टाउन बनाने का संकल्प छात्राओं को दिलाया।
संकल्प लिया कि वह बीएड की छात्राओं को टीईटी, सीटीईटी, बीए व एमए के साथ प्रशासनिक सवाओं के चयन के लिए नि:शुल्क कोचिंग देंगे। शिक्षा के दौरान धनोपार्जन कर पढ़ाई खर्च निकालने का तरीका भी कॉलेज उन्हें बताएगा। प्राचार्य डॉ. नीलिमा श्रीवास्तव, कुसुम शुक्ला, अनीता पांडेय, सरिता सिंह, प्रतिभा मिश्र, संतोष मिश्र, डॉ. अवधेश शर्मा, प्रषोभ पौल डिसूजा, रवीन्द्र त्रिपाठी, छाया सिंह, अनन्त प्रकाश शुक्ल, आशीष मिश्र, परमजीत सिंह, मीना सिंह, रेनू त्रिपाठी, अनीता यादव, सुशीला शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव जनार्दन यादव आदि थे।