{"_id":"55b036187ca40b0fc7a46d71efc55b36","slug":"weather-hindi-news-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाड़ कांपे, हाथ पैर सुन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाड़ कांपे, हाथ पैर सुन्न
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 11 Jan 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में हाड़ कं पा देनी वाली ठंड पड़ रही है। गलन से लोगों की हाथ पैर की अंगुलियां सुन्न पड़ गईं। ठंड से जिले में चार लोगों की मौत हो गई। न्यूनतम तापमान 6.5 और अधिकतम 10.2 डिग्री रहा। सुबह शाम ही नहीं रात में भी गलन भरी ठंड से लोग परेशान हैं। सुबह के वक्त मौसम इतना ठंडा रहा कि पांव से लेकर हाथ तक की अंगुलियां अकड़ जा रही थीं। आग के सामने बैठे लोग उठने का नाम नहीं ले रहे थे। रोडवेज बस अड्डा, स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थलों पर आग जलाकर लोग व यात्री तापते रहे। दोपहर के वक्त हल्की धूप खिली पर पश्चिमी व पूर्वा हवा के सामने बेअसर रही। शाम के वक्त गलन और बढ़ गई।
न्यूनतम तापमान 6.5 और अधिकतम 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड की गिरफ्त में आने से शिवगढ़ ब्लाक के सदर ब्लाक के सकरौली ग्राम पंचायत के यादवपुर निवासी इसराजी देवी (60) की रात में मौत हो गई। इसी तरह ठंड लगने से राममनोहर (52) ने दम तोड़ दिया। रानीगंज के खरहर गांव के अब्दुल गफ्फार (40) की मौत हो गई। इसी तरह शहर के रेलवे स्टेशन पर एक अधेड़ महिला की लाश मिली। मौत बनी ठंड से यात्रियों को बचाने के लिए डीएम ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए जाने का निर्देश अधिकारियों व नगर पालिका को कुछ दिन पूर्व दिया था। जब तक वह अलाव जलने की मानीटरिंग करते रहे तभी तक शहर में अलाव जलवाया गया।
रविवार को दांत किटकिटाने वाली ठंड के बावजूद अलाव ठंडा ही रहा। रोडवेज बस अड्ढा हो या रेलवे स्टेशन और अंबेडकर चौराहा, चौक, सदर मोड़ कहीं पर भी धधकता हुआ अलाव नजर नहीं आया। शहर के केपी कॉलेज परिसर में आयोजित आरएसएस के कार्यक्रम में तमाम युवा, बच्चे और वृद्ध भी सक्रिय कार्यकर्ता व पदाधिकारी के रूप में कड़ाके की ठंड के बीच मौजूद रहे। उनके साथ तमाम श्रोता भी सड़क पर खड़े-खड़े कांपते हुए भाषण सुनते रहे। ठंड से जूझते उन लोगों के लिए प्रशासन व नगर पालिका एक अदद अलाव नहीं जलवा सका। इसको लेकर वहां कांपते हुए भाषण सुन रहे लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे।