{"_id":"c324bca6150df8554eabb886c5cca5f0","slug":"weather-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"281 लोगों की सेहत को लगी ठंड की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
281 लोगों की सेहत को लगी ठंड की नजर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 23 Dec 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक जिले के 281 लोगों की सेहत को ठंड की नजर लग गई। ठंड लगने से वे बीमार हो गए। इलाज के लिए सभी जिला अस्पताल पहुंचे। उपचार बाद डॉक्टरों ने उन्हें सावधान करते हुए घर भेज दिया। बेरहम ठंड को बच्चों पर भी दया नहीं आ रही। ठंड की चपेट में आए 143 बच्चों का इलाज एक दिन में हुआ।
भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोगों को सताने का ठंड को भरपूर मौंका मिल रहा। काम धंधे की व्यस्तता के बीच लोग खुद का क्या बच्चों का भी ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे। कुछ ऐसे भी हैं जो स्टाइलिश दिखने की चाह में लापरवाही से बाज नहीं आ रहे। सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक जिले के 281 लोग ठंड की चपेट में आए। इनमें सबसे ज्यादा कोल्ड डायरिया, सीने में जकड़न व दर्द, तेज बुखार, गला जाम होने जैसी बीमारियां आम हैं। डॉक्टरों ने उन रोगियों का इलाज कर ठंड से बचने की सलाह देते हुए घर भेज दिया। इतना ही नहीं 143 स्वस्थ बच्चे भी ठंड की वजह से बीमार पड़ गए। बाल रोग विशेषज्ञ अनिल गुप्ता ने उन बच्चों का इलाज किया। साथ ही पाल्यों को हिदायत भी दी कि वे बच्चों को ठंड से बचा कर रखें। मंगलवार को 3015 पुराने रोगी भी ठंड से समस्या बढ़ने के कारण इलाज को चिकित्सकों के पास पहुंचे। इनमें बीमार चल रहे 80 पुराने बच्चे भी शामिल हैं।