Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Called for participation in the 'Constitution Protection Yatra'

Pratapgarh News: संविधान रक्षा यात्रा में शामिल होने का किया आह्वान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Called for participation in the 'Constitution Protection Yatra'
संविधान बचाओ यात्रा के लिए लोगों का आहवान करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी व पदा​धिकार
अंबेडकर चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में मंगलवार को जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि संविधान दिवस पर 26 नवंबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से संविधान रक्षा यात्रा निकाली जाएगी। इसका नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। उन्होंने लखनऊ में निकाली जाने वाली यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में संविधान और लोकतंत्र के सामने गंभीर चुनौतियां हैं। मतदाता सूची से नाम काटकर लोगों के वोट देने के अधिकार को प्रभावित किया जा रहा है। यात्रा गांधी प्रतिमा से शुरू होकर हजरतगंज स्थित डॉ. आंबेडकर प्रतिमा पर समाप्त होगी। इस दौरान वेदांत तिवारी, मासूम हैदर, महेंद्र शुक्ला, रवि भूषण सिन्हा, अफजल खान, महालक्ष्मी और तनवीर खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed