{"_id":"584d8df74f1c1b753a2c385a","slug":"water-crisis-for-farmer-in-lalganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों में पानी नहीं आने से गेहूं व दलहनी फसलों पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों में पानी नहीं आने से गेहूं व दलहनी फसलों पर संकट
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
न्यूूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र की नहरों में पानी नहीं आने से किसानों के चेहरे लटक गए हैं। पानी की किल्लत के चलते गेहूं व दलहनी फसलों पर संकट के बाद मडरा रहे हैं। नोटबंदी के बाद बैंकों से कैश नहीं मिलने से किसानों को खाद व बीज के लिए भी जूझना पड़ रहा है। किसानाें की समस्याएं पखवारे भर में दूर नहीं हुई तो उनकी फसलें बर्बाद हो जाएंगी।
लालगंज इलाके की प्रमुख नहर सगरा रजबहा है। इससे रामपुर बावली, रानीगंज कैथौला, सगरा सुंदरपुर, लालगंज, बाबूगंज, जलेशरगंज आदि बाजारों के सैकड़ों गांवों में किसानों के खेतों को पानी मिलता है। धान की फसल काटने के बाद किसान खेतों में सीजन की प्रमुख फसल गेहूं के साथ चना, मटर, अरहर, सरसो आदि दलहनी फसल बोने की तैयारी में लगे थे। लेकिन बीते माह भर से रजबहाें व माइनर में सूखा सा पड़ गया है। बताया गया कि नहरों की साफ सफाई कराने के बाद पानी छोड़ दिया जाएगा, लेकिन अभी तक न तो सफाई कराई गई और न ही अभी तक पानी छोड़ा जा सका।
पानी आने की आस देखते देखते निराश किसानाें ने यह सोचकर गेहूं व दलहनी बीजों की खेतों में रोपाई कर दी। इसके बाद से किसाना प्रतिदिन नहराें में पानी की राह देखते हैं लेकिन नहरें सूखी पड़ी हुई हैं। किसानों का कहना है कि बैंकों से पैसा नहीं मिलने से वह न तो पंपिंग सेट से पानी खरीद पा रहे हैं और न ही खाद व कीटणुनाशक दवाइयां फसलों में डाल सके।