फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Victory torch procession procession reached Belha, warm welcome

बेल्हा पहुंची विजय मशाल जूलुस यात्रा, जोरदार हुआ स्वागत

Tue, 23 Nov 2021 11:37 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Victory torch procession procession reached Belha, warm welcome
सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में 1971 में शहीद सैनिक की पत्नी को सम्मानित करते ब्रिगेडियर केपी कुष्? - फोटो : PRATAPGARH
दिल्ली से निकली विजय मशाल जुलूस यात्रा मंगलवार को शहर स्थित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय पहुंची। प्रयागराज से आए पाइप बैंड से विजय मशाल जुलूस यात्रा को सलामी दी गई। वंदेमातरम, भारत माता की जय से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान 1971 में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली से निकली मशाल यात्रा भ्रमण करते हुए मंगलवार को सुबह 11 बजे बेल्हा पहुंची। शहर के सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में मशाल यात्रा को सलामी दी गई। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। वंदेमातरम व भारत माता के जयकारे से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा। इसके बाद काजल मिश्रा, उमापाल, निशा तिवारी, प्रतिभा सिंह, विकास सिंह, पवन सिंह, मोहित तिवारी ने देशभक्ति एवं देशप्रेम के गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कर्नल जयराम सिंह, कैप्टन एमपी मिश्रा ने 1971 की लड़ाई का आंखों देखा विस्तार से वर्णन किया। इसके बाद विजय मशाल जुलूस यात्रा रवाना हुई। इस अवसर पर कर्नल जयराम सिंह, एसएन त्रिपाठी, संगठन महामंत्री केदारनाथ सिंह, कैप्टन एमपी मिश्रा, सूबेदार मेजर वीपी सिंह, कैप्टन वीपी यादव, कैप्टन ओमकारनाथ शर्मा, हवलदार दुर्गेश सिंह, नायक रामधन वर्मा आदि मौजूद रहे।

सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में विजय मशाल को सलामी देते ब्रिगेडियर केपी कुष्ना। संवाद

सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में विजय मशाल को सलामी देते ब्रिगेडियर केपी कुष्ना। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed