{"_id":"614778018ebc3e7d131a4f72","slug":"urban-will-make-health-with-open-gym-pratapgarh-news-ald316192089","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fitness : ओपन जिम से सेहत बनाएंगे शहरी, शहर के प्रमुख स्थानों का किया गया चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fitness : ओपन जिम से सेहत बनाएंगे शहरी, शहर के प्रमुख स्थानों का किया गया चयन
Mon, 20 Sep 2021 02:57 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 02:57 PM IST
सार
नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर के प्रमुख स्थानों का चयन कर लिया गया है। जल्द ही यहां पर जिम के लिए उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
ओपन जिम।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहरियों को सेहत बनाने के लिए अब जेब खाली करने की जरूरत नहीं होगी। लोग शहर की सड़कों पर घूमते हुए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जिम कर सकेंगे। नगर पालिका की ओर से पार्क और सड़कों के फुटपाथ व रेलवे स्टेशन के करीब ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा। जहां लोग कसरत कर खुद को फिट रख सकेंगे।
नगर पालिका की ओर से ओपन जिम के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है। शहर के शहीद उद्यान, आफीसर्स कालोनी, न्यू कालोनी बाबागंज स्थित पार्क में ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा सुरक्षित चौराहों के फुटपाथ पर भी ओपन जिम का निर्माण होगा।
राजापाल, स्टेशन रोड, सदर बाजार, चिलबिला, कटरा रोड पर फुटपाथ पर ओपन जिम बनाया जाएगा। जिससे लोग मार्निंग वॉक के दौरान जिम कर अपनी सेहत बना सकें। इसके लिए नगर पालिका की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ओपन जिम वाले स्थल पर कसरत करने के कई उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
शहर में ओपन जिम का निर्माण कराने की प्रक्रिया प्रस्तावित है। इसके लिए शहर के सुरक्षित स्थानों के अलावा पार्कों का चयन किया गया है। - मुदित सिंह, ईओ, नगर पालिका
सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे कर्मचारी
सड़क के किनारे फुटपाथ पर स्थापित होने वाले जिम के उपकरणों की सुरक्षा के लिए पालिका प्रशासन की ओर से कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। किसी को भी मनमानी करने की छूट नहीं होगी। पालिका के ईओ मुदित सिंह ने बताया कि ओपन जिम लगवाने वाली कंपनी से देेखरेख का भी अनुबंध होगा।