फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uproar in the hospital on the death of the teenager, employees escaped from the emergency

किशोर की मौत पर अस्पताल में हंगामा,इमरजेंसी छोड़कर भाग निकले कर्मचारी

Mon, 20 Jan 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the hospital on the death of the teenager, employees escaped from the emergency
जिला अस्पताल में किशोर की मौत के बाद सीएमओ का घेराव आक्रोशित करते परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
किशोर की मौत से नाराज परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। लोगों को आक्रोशित देख चिकित्सक और कर्मचारी इमरजेंसी वार्ड छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के कैला गांव निवासी सुरेश यादव कश्मीर में सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं। उनके तीन बेटे व दो बेटियां हैं। दूसरा बेटा दुर्गेश यादव (17) रविवार को मामा बबलू यादव पुत्र रामबहादुर यादव के घर शहर के ओझा का पुरवा आया था। देर रात ठंड लगने से उसकी तबियत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया।
विज्ञापन

इसके दो घंटे बाद भोर में करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजन भड़क गए। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। लोगों को आक्रोशित देख डॉक्टर व कर्मचारी इमरजेंसी वार्ड से भाग निकले। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन घरवाले डॉक्टरों और कर्मचारियों द्वारा इलाज के लिए रुपये लेने और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर पाकर सीओ सिटी अभय पांडेय भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने डॉक्टरों द्वारा लापरवाही करने और रुपये लेने की तहरीर पुलिस को दी। हालांकि बाद में वापस ले लिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।

जिला अस्पताल में किशोर की मौत के बाद बिलखते परिजन।

जिला अस्पताल में किशोर की मौत के बाद बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत किशोर दुुर्गेश यादव। फाइल फोटो

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत किशोर दुुर्गेश यादव। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed