फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Recommendation letter issued to remove the Dhakwa Nagar Panchayat Chairperson from office.

Pratapgarh News: ढकवा नगर पंचायत अध्यक्ष को पद से हटाने का संस्तुति पत्र जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Recommendation letter issued to remove the Dhakwa Nagar Panchayat Chairperson from office.
राज्यपाल के आदेश पर प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद ने ढकवा नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी को पद से हटाने का संस्तुति पत्र जारी किया है। यह कार्रवाई नगर पालिका अधिनियम की धारा 1916 के तहत की गई है। अशोक त्यागी पर महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हस्ताक्षर न करने और कर्तव्यों में अनियमितता बरतने के आरोप थे।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव के आदेशानुसार, जिला मजिस्ट्रेट की ओर से नियुक्त एक डिप्टी कलेक्टर अस्थायी रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से उप निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए निर्वाचित अध्यक्ष को कार्यभार सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

नपा अध्यक्ष पर 18 सितंबर 2024 की आख्या पर हस्ताक्षर न करने का आरोप है। उन पर 12 दिसंबर 2024 को अपर जिलाधिकारी की जांच आख्या पर भी हस्ताक्षर न करने का आरोप था। जांच आख्या में महत्वपूर्ण प्रस्तावों के कार्यों के निस्तारण में विलंब को भी दर्शाया गया था। पद के दायित्वों का निर्वहन न करने के कारण उन्हें स्पष्टीकरण नोटिस जारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक त्यागी को सात फरवरी 2025 को अपना पक्ष रखने का अवसर भी दिया गया था। हालांकि, वे अपने पक्ष में कोई पुष्टि कारक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें पदच्युत करने का आदेश जारी कर दिया।
लगे थे ये आरोप

नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी पर महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित प्रस्तावों पर हस्ताक्षर न करने, महत्वपूर्ण कार्यों के निस्तारण में विलंब किए जाने व कर्तव्यों में अनियमितता बरतने जैसे आरोप लगे थे। इसकी शिकायत की गई थी। जांच की गई तो सभी आरोप सही पाए गए।

वर्जन
शासन स्तर से मिले आदेश के बाद मंगलवार रात तक प्रशासक की नियुक्ति कर दी जाएगी। नगर पंचायत की सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन प्रशासक की ओर से किया जाएगा। नपा अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप थे। शिकायत के बाद शासन स्तर पर की गई जांच में इसकी पुष्टि हुई। - अभिषेक पांडेय, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed